Skip to main content

Chess game rules in Hindi | How to Play chess | शतरंज खेलने के नियम और इतिहास

How to Play Chess game Rules in Hindi | शतरंज खेल के नियम और इतिहास | Chess History in Hindi:- Chess, शतरंज दो लोगों के बीच में खेले जाने वाला खेल है| यह एक इंडोर खेल है| बताते हैं इस Chess game के नियम in Short

इस खेल को खेलने की कोई उम्र सीमा नहीं है, कोई भी बच्चा, बुढा, जवान कोई भी इस खेल को खेल सकता है| लेकिन ध्यान रहे बहुत दिमागी खेल है, जरा सा आप चुके सामने वाला आपको हरा देगा|

आइये जानते हैं शतरंज का इतिहास और इस खेल के नियम (Chess rules and history in hindi)

शतरंज का इतिहास (History of Chess in Hindi) :-

Chess (शतरंज) की शुरुवात किस काल खंड में हुई इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है| लेकिन कुछ इतिहासकार बताते हैं, chess (शतरंज) जैसा खेल पुराने समय में भारत में खेला जाता था जिसे चतुरंगा (Chaturanga) कहते थे|

शतरंज को 6ठी शताव्दी में उत्तर भारत में खेला जाता था| धीरे धीरे यह खेल परसिया (Persia-वर्तमान में ईरान) में भी प्रशिद्ध हो गया|

धीरे धीरे मुस्लिम वर्ल्ड में chess को बहुत पसंद किया जाने लगा | मूरिश(Moorish) मुस्लिम्स ने जब स्पेन को जीता उसके बाद यह खेल धीरे धीरे दक्षिण यूरोप में भी खेला जाने लगा|

15वीं शताव्दी में युरोप में इसके खेलने के नियमों में बदलाव किया गया| आज भी शतरंज को इन्ही नियमों के आधार पर खेला जाता है| 19 वीं सदी की दूसरी छमाही में शतरंज की प्रतियोगिताएँ शुरू हुईं|

1886 में फर्स्ट "world chess championship" का आयोजन अमेरिका में किया गया|| 20वीं शताव्दी में chess के नियमों में और बदलाव किये गए और chess के लिए एक संस्था "world Chess Federation" (Fédération Internationale des Échecs) की स्थापना 20 July 1924 को पेरिस फ्रांस में की गई

शतरंज खेलने के नियम और इतिहास | How to Play chess game rules in Hindi 

chess(शतरंज) को chessboard(शतरंज की बिसात) पर खेला जाता है| यह चोकोर(square) आकार का होता है

इस बिसात पर एक के बाद एक काले और सफेद रंग के 64 squares होते हैं|

लेकिन आज कल ऐसा नहीं है की सिर्फ काले और सफेद रंग में ही chessboard आते हैं| chessboard का कोई भी रंग हो| गहरे रंग को 'dark' और 'black' और हलके रंग को 'white' और 'light' कहा जाता है|

chessboard को दोनों खिलाडियों के बीच में इस तरह से रखा जाता है, जिससे हमेशा 'white square' खिलाडी के सीधे हाथ (right hand) की और रहे|


सीधी खड़ी लाइन (vertical lines) 'files' और आड़ी खड़ी लाइन (Horizontal lines) 'ranks' बोली जाती हैं| तिरछी lines 'Diagonal' कहलाती हैं|


इस खेल में कुल 32 गोटियाँ (Pieces) होती हैं 16 एक खिलाडी के पास और 16 दुसरे खिलाडी के पास|

एक खिलाडी के पास गहरे या काले रंग की गोटियाँ होती हैं और दुसरे खिलाडी के पास हलके और सफ़ेद रंग की गोटियाँ होती हैं

निचे चित्र में दिए हुए आकार से इन्हें आप पहचान लें


एक खिलाडी के पास जो 16 गोटियाँ होती हैं वो इस प्रकार हैं

1 राजा (King)

1 वजीर और रानी (queen)

2 हाथी (Rook)

2 घोड़े (Knight)

2 ऊंट (Bishop)

8 प्यादे (Pawn)

और दुसरे खिलाडी के पास भी इसी क्रम में गोटियाँ होती हैं|

इन 16 pieces को chessboard पर रखने का तरीका इस प्रकार है|

पहली लाइन में pieces का arrengement

दोनों हाथी (Rooks) को chess बोर्ड के दोनों छोर पर सबसे आखिरी किनारे पर रखा जाता है|

उसके बाद दोनों घोड़े(Knight) दोनों हाथियों के साथ में रखे जाते हैं|

दोनों घोड़ों के बगल में दोनों ऊंट रखे जाते हैं|

राजा (King) को ऊंट के बाद रखा जाता है| राजा के लिए एक बात ध्यान में रखनी है| अगर आपके पास काले रंग का राजा है तो उसे सफ़ेद चोकोर(square) में रखा जाएगा बिलकुल ऊंट के बगल में| और यदि आपके पास सफ़ेद राजा है तो उसे काले square में रखा जाएगा|

राजा के बगल में रानी, यानि वजीर को रखा जाएगा| ऊपर दिए गए चित्र से आप बेहतर समझ पाएंगे|

दूसरी लाइन में pieces का aarengemnt:-

दूसरी लाइन में 8 प्यादों (pawn) को रखा जाता है, कुछ इस तरह जैसे ऊपर के चित्र में दिया हुआ है|

गोटियों (Pieces) के चलने के नियम :-

शतरंज में हर एक गोटी (pieces) का अपना एक अलग नियम होता है| उस नियम के तहत ही उस गोटी से चाल चली जा सकती है|

इसमें एक बात ध्यान में रखने की है, किसी भी गोटी को दूसरी गोटी के ऊपर से छलांग लगा के नहीं चल सकते| लेकिन जो घोड़ा (knight) है, वो किसी भी गोटी पर से छलांग लगा के चाल चल सकता है|

राजा की चाल:-

राजा इस खेल का मुख्य किरदार है| इस पूरे खेल में राजा को ही बचाना होता है| अगर सामने वाले प्लेयर ने आपके राजा को मार दिया तो खेल ख़तम|

हालाँकि राजा वैसे सबसे शक्तिशाली होता है| लेकिन इस खेल में इसकी चाल सबसे कमजोर है| यह सिर्फ एक कदम यानि एक sqaure ही चल सकता है| लेकिन आगे पीछे ऊपर निचे तिरछा जैसे मर्जी| कहने का मतलब है, जिस square(घर) में राजा खड़ा है उससे एक square आगे किसी भी दिशा में चल सकता है| निचे दिए गए चित्र से आप बेहतर समझ पाएंगे|


वजीर (Queen):- 

वजीर जिसे रानी के नाम से भी बोला जाता है सबसे ताकतबर मोहरा है| यह किसी भी दिशा में सीधा उल्टा तिरछा कितने भी वर्ग(square) चल सकता है|


हाथी की चाल:-

हाथी भी इस खेल में ताकतवर होता है| लेकिन यह ताकतवर तो है लेकिन यह सिर्फ सीधा और आडा कितने भी वर्ग (square) चल सकता है| निचे दिए गए चित्र से आप बेहतर समझ पाएंगे|


घोड़े (khnight) की चाल:- 

घोड़े के भी पास कुछ शक्तिया होती हैं लेकिन इसके चलने का तरीका बाकि गोटियों से बिलकुल अलग है, यह ढाई वर्ग(square) चलता है और  किसी भी दिशा में चल सकता हैं|

सरल भाषा में कहूं तो जिस वर्ग में यह खड़ा हुआ है उस घर से अगर यह आगे की तरफ चलता है तो 2 वर्ग आगे

चलेगा फिर एक घर अपने दायीं और या बायीं और चल सकता है| ध्यान रहे सिर्फ दायें या फिर बायें किसी भी एक दिशा में| इसकी चाल अग्रेंजी के शब्द L की तरह होती है

इस तरह से 2.5 वर्ग यह चलने की शक्ति रखता है| इसकी चाल में एक और ख़ास बात है|

यही एक अकेला piece (गोटी) है जो किसी और गोटी के ऊपर से यानि किसी और गोटी को छलांग लगा के अपनी चाल चल सकता है| बाकि और कोई भी गोटी के पास यह शक्ति नहीं है|

निचे दिए गए चित्र से आप बेहतर समझ पाएंगे|


ऊंट (Bishop) की चाल:-

ऊंट भी इस खेल में शक्तिशाली होता है लेकिन यह सिर्फ तिरछा (diagonally) ही चलता है| हाँ आगे पीछे जैसे मर्जी चल सकता है| लेकिन सिर्फ तिरछा ही चलेगा|

निचे दिए गए चित्र से आप बेहतर समझ सकते हैं


प्यादा (Pawn) की चाल:-

प्यादा एक युद्ध में सेनिक की तरह काम करता है| यह सिर्फ एक कदम या एक वर्ग(sqaure) आगे सिर्फ सीधी दिशा में ही चल सकता है| लेकिन दुसरे प्लेयर की गोटी को तिरछा होकर मारता है|

कहने का मतलब है प्यादा जिस घर में खड़ा है अगर इसके बिलकुल सामने वाले घर में दुसरे प्लेयर की गोटी है तो यह उसे नहीं मार सकता|

लेकिन अगर इसकी तिरछी (Diagonally) दिशा में साथ वाले घर में कोई गोटी रखी है तो उसे मार सकता है| short

में समझाऊँ तो, प्यादा चलेगा सीधा एक घर, मारेगा तिरछा |

इसके अलावा अगर किसी प्यादे की यह सबसे पहली(first) चाल है| तो यह आगे की दिशा में 2 घर चल सकता है| प्यादा पीछे की तरफ नहीं चल सकता हैं|


ऊपर दिए गए चित्र के में yellow सर्किल के अनुसार सबसे पहली चाल में प्यादा आगे की तरफ दो घर चल सकता है और इसके बाद सिर्फ एक घर आगे की तरफ चल सकता है|

दुसरे नीले सर्किल में प्यादे की तिरछी दिशा में दुसरे प्लेयर के हाथी रखे हुए हैं| यह प्यादा एक बार में दोनों में से किसी भी हाथी को मार सकता है|

दोस्तो आपको अब समझ आ गया होगा प्यादा चलेगा अपनी सिर्फ सीधी दिशा में एक घर लेकिन मारेगा तिरछा होकर|

Chess (शतरंज) के कुछ स्पेशल नियम (rules):-

Following are the special rules in chess

Castling (कैसलिंग) rules in chess:-

Castling एक प्रकार की बचाव की मुद्रा है जिसमें राजा और हाथी को एक साथ चल (Move) सकते हैं| यही सिर्फ एक मात्र ऐसा नियम है जिसमें 2 गोटियाँ सिर्फ राजा और हाथी को एक साथ चला जा सकता है|


लेकिन इसकी कुछ शर्ते हैं| अगर ये शर्ते पूरी होती हैं तभी कैसलिंग (Castling) की जा सकती है|

1. राजा और हाथी फर्स्ट रैंक में यानि प्लेयर की सबसे पहली आड़ी लाइन में होने चाहिए|

2. राजा और हाथी की यह पहली चाल होनी चाहिए|

3. राजा और हाथी के बीच में कोई भी गोटी (pieces) नहीं होनी चाहिए|

4. राजा के ऊपर उस समय कोई चेक नहीं होना चाहिए|

5. राजा जिन वर्ग से होकर गुजरेगा वो दुसरे प्लेयर की गोटी के सीधे अटैक(check) में नहीं होने चाहिए|

6.राजा जब दुसरे वर्ग और घर में रखा जाए तो वह दुसरे प्लेयर के चेक की हद में नहीं आना चाहिए|

7. लेकिन यदि हाथी पर चेक हो तो कोई दिक्कत नहीं है कैसलिंग की जा सकती है|


अगर आप ऊपर वाले चित्र में देखेंगे तो दोनों प्लेयर्स के राजा और हाथी फर्स्ट रैंक में हैं| दोनों प्लेयर के राजा पर कोई चेक नहीं है, यह हाथी और राजा की पहली चाल है और इसके अलावा हाथी और राजा के बीच के दोनों वर्ग (square) दुसरे प्लेयर की चेक के हद में नहीं हैं| और इसके अलावा राजा और हाथी के बीच में कोई और गोटी नहीं है|

Arrow के अनुसार दोनों प्लेयर्स के राजा को अपने मूल स्थान से हटाकर Arrow द्वारा दिखाए गए वर्ग (square) में रखेंगे| और हाथी को राजा के ऊपर से jump करा कर उसके बगल वाले खाने में रखेंगे| कुछ निचे वाले चित्र की तरह|

Castling के बाद


इस उदहारण में कैसलिंग दोनों हाथियों में से किसी भी तरफ हो सकती है| सफ़ेद गोटियों की सीधे हाथ पर कैसलिंग की गई है और काली गोटियों में सीधे हाथ पर कैसलिंग की गई है| इसके विपरीत आप सफ़ेद गोटियों में उलटे हाथ की तरफ और काली गोटियों में भी उलटे हाथ पर castling कर सकते हैं|

निचे कुछ उदहारण हैं जिनमें कैसलिंग नहीं हो सकती आइये समझते हैं|

1st Example :-


इस उदहारण में ब्लैक राजा castling नहीं कर सकता क्योंकि यह सफ़ेद रानी और वजीर से सीधे चेक की स्तिथि में है| और नियम कहता है यदि राजा पर दुसरे प्लेयर ने चेक की स्तिथि बनाई है तो castling नहीं की जा सकती है|

2nd Example:-


ऊपर वाले चित्र में जो स्तिथि है उसके अनुसार सफ़ेद राजा अपने सीधे हाथ पर castling नहीं कर सकता क्योंकि जिस वर्ग (square) g1 में राजा को शिफ्ट करना है वो सीधे दुसरे प्लेयर के वजीर के चेक की पोजीशन में है| 

जो नियम 5 के खिलाफ है| लेकिन सफ़ेद राजा की इसके उल्टे हाथ पर castling हो सकती है| और इसे c1 square में शिफ्ट किया जा सकता है और हाथी को d1 square में| 

हालाँकि हाथी पर भी दुसरे प्लेयर की queen का चेक है लेकिन नियम 7 कहता है की अगर हाथी पर सीधा चेक हो तो castling की जा सकती है|

3rd Example:-


ऊपर वाले चित्र में सफ़ेद राजा को दोनों दिशा में यानि न दायें न बायें कही पर भी castling नहीं कर सकते हैं क्योंकि d1 और g1 दोनों वर्ग (square) दुसरे प्लेयर के वजीर और रानी के सीधे चेक में हैं जी नियम 5 के खिलाफ है|

en passant rules in chess in hindi :-


ऊपर दिए गए चित्र के अनुसार यदि खिलाड़ी (A) का सफ़ेद प्यादा दो वर्ग आगे बढ़ता है और खिलाड़ी (B) का काला प्यादा संबंधित खड़ी पंक्ति में 5वीं क्षैतिज पंक्ति में है|

ऐसी स्थिति में (B) का काला प्यादा (A) के सफ़ेद प्यादे को, उसके केवल एक वर्ग चलने पर काट सकता है। काटने की यह क्रिया केवल इसके ठीक बाद वाली चाल में की जा सकती है।

इस उदाहरण में यदि सफेद प्यादा (a2) से (a4) तक आता है, तो (b4) पर स्थित काला प्यादा इसे en passant नियम के आधार पर काट या मार  कर  (a3) पर पहुँच जाएगा

सामान्यता एक प्लेयर दुसरे प्लेयर के pieces (गोटियों) पर अटैक करते हैं| प्रतिद्वंदी या तो उन अटैक्स से बचने के लिए अपनी गोटियों को दुसरे स्थान पर रख देते हैं या मारे जाते हैं यह एक सामान्य प्रक्रिया है|

लेकिन जब प्रतिद्वंदी दुसरे प्रतिद्वंदी के राजा पर अटैक करता है और राजा प्रतिद्वंदी की अगली चाल से मारा जा सकता है| तो जिस खिलाडी ने दुसरे खिलाडी के राजा को अंडर अटैक लिया है उसे मुंह से बोलना होता है 'check' और अपने प्रतिद्वंदी को बताना होता है की उसका राजा अगली चाल में मारा जा सकता है| इसी को 'Check' बोला जाता है|

इस स्थिति में खिलाडी अपने राजा को कहीं और शिफ्ट करके या उसके मध्य में कोई और गोटी लगा के राजा को बचा सकता है|

CheckMate chess rules in hindi:-

checkMate एक ऐसी स्थिति है जहाँ प्रतिद्वंदी का राजा चारों तरफ से घिर चुका है और उसके बचने का कोई उपाय नहीं है यानि किसी भी चाल से इसे नहीं बचाया जा सकता हो|

अगर एक खिलाडी को लगता है की दुसरे खिलाडी का राजा उसके ऐसे चक्रव्यूह में फँस चूका है की बच नहीं सकता|

ऐसी स्थिती में वह मुंह से checkMate बोल कर अपने प्रतिद्वंदी को अवगत कराता है इसे ही checkMate बोला जाता है|

Stalemates chess rules in hindi :-

Stalemates chess की एक ऐसी सिचुएशन है जिसमें राजा के चारों तरफ के सारे वर्ग(square) दुसरे खिलाडी के हमले की रेंज में होते हैं|

यदि राजा इन किसी भी वर्ग में चाल चलता हैं तो उसे दूसरा खिलाडी मार सकता है| ऐसी स्थिति में राजा कोई भी चाल नहीं चल पाता और खेल या तो ड्रा हो जाता है या फिर टाई(Tie)

यदि पूरे chessboard में सिर्फ दो राजा ही रह जायें| ऐसी स्थिति में भी खेल टाई और ड्रा हो जाता है इसे भी staleMates कहा जाता है

दोस्तो viralfactsindia.com की टीम को आशा है आपको शतरंज का इतिहास और इसके rules (How to Play chess game rules in hindi) जरूर पसंद आये होगे| हमने हर एक rules को विस्तार से समझाने की कोशिश की है

अगर आपके पास कोई और इनफार्मेशन हो तो आप हमें viralfactsindia@gmail.com पर भेज सकते हैं

आपके अमूल्य सुझाव ही viralfactsindia.com की सफलता की कुंजी हैं|

यह भी पढ़े:-

फुटबॉल के नियम और इसका रोचक इतिहास

Comments

Popular posts from this blog

Chanakya Niti Chapter 8 Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय अर्थ सहित

Chanakya Niti eighth chapter 8 shlokas meaning in Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित Chanakya Niti Chapter 8 in Hindi English | चाणक्य निति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित संस्कृत श्लोक - 1 अधमा धनमिच्छन्ति धनं मानं च मध्यमाः। उत्तमा मानमिच्छन्ति मानो हि महतां धनम्।।1।। दोहा - 1 अधम धनहिं को चाहते, मध्यम धन अरु मान । मानहि धन है बडन को, उत्तम चहै मान ।।1।। हिंदी अर्थ:- चाणक्य यहाँ मनुष्य के तीन प्रकार के बारे में बताते हुए कहते हैं, अधम प्रकार के मनुष्य सिर्फ धन की इच्छा रखते हैं, वे धन अर्जन के लिए किसी भी युक्ति का प्रयोग कर सकते हैं| माध्यम प्रकार के लोग धन और मान दोनों की इच्छा रखते हैं, ऐसे लोग धन तो चाहते हैं लेकिन समान के साथ| लेकिन उत्तम प्रकार के लोग सिर्फ मान और सम्मान की इच्छा रखते हैं इनके लिए धन का कोई मोल नहीं होता हैं| मान सम्मान ही इनका धन है| English Meaning:- Low class Human desire wealth; middle class, both wealth and respect, but the noble, desire honour only, for them honour is the noble man's true wealth. संस्कृत श्लोक - 2 इक...

सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning

 सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | नासत्यवादिनः सख्यं न पुण्यं न यशो भुवि। दृश्यते नापि कल्याणं कालकूटमिवाश्नतः।। हिंदी अर्थ:- कलाकूट पीने वाले की तरह असत्य बोलने वाले को इस संसार में कोई यश, पुण्य, यश या कल्याण नहीं मिलता। सत्येन रक्ष्यते धर्मो विद्याऽभ्यासेन रक्ष्यते । मृज्यया रक्ष्यते रुपं कुलं वृत्तेन रक्ष्यते ॥ हिंदी अर्थ:- धर्म का रक्षण सत्य से, विद्या का अभ्यास से, रुप का सफाई से, और कुल का रक्षण आचरण करने से होता है । ये वदन्तीह सत्यानि प्राणत्यागेऽप्युपस्थिते । प्रमाणभूता भूतानां दुर्गाण्यतितरन्ति ते ॥ हिंदी अर्थ:- प्राणत्याग की परिस्थिति में भी जो सत्य बोलता है, वह प्राणियों में प्रमाणभूत है । वह संकट पार कर जाता है । सत्येन धार्यते पृथ्वी सत्येन तपते रविः । सत्येन वायवो वान्ति सर्वं सत्ये प्रतिष्ठितम् ॥ हिंदी अर्थ:- सत्य से पृथ्वी का धारण होता है, सत्य से सूर्य तपता है, सत्य से पवन चलता है । सब सत्य पर आधारित है । सत्यमेव व्रतं यस्य दया दीनेषु सर्वदा। कामक्रोधौ वशे यस्य स साधुः – क...

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में क्या अंतर है | Difference between National Song and anthem in Hindi

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर क्या है| | What is the difference between national song and national anthem in Hindi | दोस्तो, आपने सुना होगा कई बार हमारे देश में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के बारे में विवाद उत्पन्न होते रहते हैं| मुस्लिम समाज और कुछ झूठे सेक्युलर लोग एक तरफ खड़े हो जाते हैं और भारत देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गीत वन्दे मातराम का विरोध करते हैं| ये लोग कहते हैं हम भारत के राष्ट्रिय गान (जन गन मन) का तो समर्थन करते हैं लेकिन राष्ट्रिय गीत (वन्दे मातरम्) को नहीं गायेंगे. यह सब देख कर आपके मन में भी विचार आता होगा की ऐसा क्या अंतर है दोनों में| आज हम इसी के वारे में विचार से चर्चा करेंगे की राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में ऐसा क्या अंतर है और इनसे जुड़े क्या विवाद हैं| राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर | Difference between National Song and anthem in Hindi दोस्तो, राष्ट्रिय गीत और राष्ट्रिय गान दोनों में एक बात सामान है की दोनों ही गीत भारतीय आज़ादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं| दोनों ही गीतों ने भारतीय समाज को अपने आत्म सम्मान से जीने के...