Skip to main content

विश्व के 7 महाद्वीप के नाम चित्र सहित | 7 Continents name in Hindi and English with pictures

 संसार (दुनिया) के 7 महाद्वीप (महाद्वीपों) के नाम हिंदी और अंग्रेजी में चित्र सहित, रोचक तथ्य जानकारी | World 7 Continents name in Hindi and English with pictures and amazing facts information in Hindi

दोस्तों, आज हम बात करेंगे संसार में कितने महाद्वीप हैं और इनके नाम क्या हैं| इसके अलावा सभी महाद्वीपों के बारे में कुछ रोचक तथ्य और संक्षिप में जानकारी भी इनके बारे मं यहाँ देने वाले हैं|

विश्व के सभी देशों की खोज धीरे धीरे हुई, यूरोप देशों के कई नाविकों ने जोखिम भरे समुद्री सफ़र को तय करके कई देशों की खोज की|

सबसे पहले ग्रीक के लोगों ने विश्व के नक्शे को बनाया|

सबसे पहले 7 महाद्वीपों के नाम की सूची हिंदी और अंग्रेजी में जान लेते हैं (7 Continents name list in Hindi and english) इसके बाद सातों महाद्वीपों के कुछ रोचक जानकारी भी आपको बताएँगे|

बस आपको हमारे साथ आखिरी तक बने रहना है|

All 7 Continents Name in Hindi and English Both | संसार के 7 महाद्वीप के नाम की सूची हिंदी और अंग्रेजी में



संसार के 71% भाग पर पानी और बाकि 29% हिस्से पर जमीन है| पुरे विश्व के जमीनी हिस्से को 7 महाद्वीपों में और जल के हिस्से को पांच समुद्र (Ocean) में बांटा गया है|

7 महाद्वीपों के नाम (Continents name) हिंदी और अंग्रेजी में निम्नलिखित हैं|

क्रमांक संख्या इंग्लिश हिंदी

1. Asia एशिया

2. Africa अफ्रीका

3. North America उत्तर अमेरिका

4. South America दक्षिण अमेरिका

5. Antarctica अंटार्टिका

6. Europe यूरोप

7. Australia ऑस्ट्रेलिया

यह ऊपर जो 7 महाद्वीपों की सूची दी है यह इनके क्षेत्र के हिसाब से बढ़ते हुए क्रम है| कहने का मतलब है, एशिया संसार में सबसे बड़ा महाद्वीप है|

दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है और इस तरह से सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया माना जाता है|

All Continents Amazing Facts in Hindi | सभी महाद्वीपों के बारे में कुछ रोचक तथ्य

आइये सभी महाद्वीपों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य जान लेते हैं

1. Asia (एशिया) महाद्वीप के रोचक तथ्य

एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है|

एशिया का कुल क्षेत्रफल 44.579,000 वर्ग किलोमीटर है

इस पुरे क्षेत्र में 48 देश हैं

कुल जनसँख्या 4436224000 है|

चीन सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला देश है|

रूस क्षेत्रफल में सबसे बड़ा देश है|

यह पुरे प्रथ्वी के थल क्षेत्रफल का 1/3rd हिस्सा है|

यदि प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो पुरे विश्व का 30% थल क्षेत्रफल एशिया है और 60% जनसँख्या यहाँ रहती है|

एशिया में ही पुरे विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउंट अवेरेस्ट है जो नेपाल देश में स्थित है|

ग्रेट वाल ऑफ़ चाइना भी एशिया में ही स्थित है|

संसार के चार बड़े धर्म हिन्दू, इस्लाम, बुद्धिज़्म और ईसाइयत का जन्म भी एशिया में ही हुआ था|

2. Africa (अफ्रीका) महाद्वीप के रोचक तथ्य

अफ्रीका का क्षेत्रफल 30,221,532 वर्ग किलोमीटर है|

अफ्रीका में 54 देश हैं|

2016 की जनगड़ना के अनुसार यहाँ की जनसँख्या 1,216,130,000 है|

अफ्रीका दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है|

इस महाद्वीप को पुराने समय में Dark Continent के नाम से जाना जाता था क्योंकि यह महाद्वीप हज़ारों सालों तक खोजा ही नहीं गया था|

संसार की सबसे बड़ी नदी Nile और संसार का सबसे बड़ा रेगिस्तान 'सहारा' दोनों अफ्रीका में ही हैं|

संसार का सबसे गर्म स्थान इथोपिया (Ethiopia) भी अफ्रीका में ही है|

भूमध्य रेखा (Equator) अफ्रीका के बिलकुल मध्य से होकर गुजरती है इसलिए यहाँ सूरज की सीधी रौशनी पड़ती है और पुरे साल यहाँ गर्मी पड़ती है|

आपको जानकर हेरानी होगी, विश्व का 50 प्रतिशत सोना और 95 प्रतिशत हीरा अफ्रीका से ही निकलता है|

पुरे संसार की 66 प्रतिशत चोकलेट भी यहीं होती है|

3. North America (उत्तर अमेरिका) महाद्वीप के रोचक तथ्य

उत्तर अमेरिका का क्षेत्रफल 24,709,000 वर्ग किलोमीटर है|

इस महाद्वीप पर 23 देश हैं|

यहाँ की जनसँख्या 579,024,000 है|

उत्तर अमेरिका में पांच टाइम जोन हैं|

इस महाद्वीप का नाम खोजकर्ता अमेरिको वेस्पुक्की (Americo Vespucci) के नाम पर रखा गया था| इस

महाद्वीप को नए संसार (New World) के रूप में भी जाना जाता है|

संसार की सबसे बड़ी साफ पानी की झील लेक सुपीरियर (Lake Superior) भी यहीं है|

संसार की तीसरी सबसे बड़ी नदी मिसिसिप्पी भी उत्तर अमरीका में ही है|

विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका भी इसी महाद्वीप पर है|

संसार का सबसे बड़ा चीनी निर्यातक (sugar Exporter) देश क्यूबा भी यही हैं|

संसार का सबसे छोटा उल्लू 'ELF' भी यहीं पाया जाता है|

4. Sourth America (दक्षिण अमेरिका) महाद्वीप के रोचक तथ्य

इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 17,840,000 वर्ग किलोमीटर है|

यहाँ 12 देश हैं|

दुनिया की लम्बाई के हिसाब से दूसरी बड़ी नदी और जल के आयतन (Water Volume) के हिसाब से

सबसे बड़ी नदी अमेज़न भी यहीं स्तिथ है|

इसी महाद्वीप में विश्व का सबसे बड़ा झरना (Water Falls) Angel Falls (एंजेल फाल्स) स्तिथ है|

एनाकोंडा सांप भी दक्षिण अमेरिका में ही पाया जाता है|

संसार के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी माउंट कोटोपैक्सी (Mt. Cotopaxi) और माउंट चिम्बोराजो (Mt. Chimborazo)

भी यहीं पर स्थित हैं|

विश्व का सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक ब्राज़ील भी दक्षिण अमेरिका में ही स्थित है|

इस महाद्वीप पर सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा पुर्तगाली और स्पेनिश है|

दुनियां की सबसे बड़ी खारे पानी की झील सलार दे उयुनी (Salar de Uyuni) भी यहीं स्थित है|

संसार की सबसे ऊँची झील और दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील लेक टीटीकाका (Lake Titicaca) भी यहीं स्तिथ है|

5. Antarctica (अंटार्टिका) महाद्वीप के रोचक तथ्य

इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 14,000,000 है|

यह एक ऐसा कॉन्टिनेंट है जहाँ कोई भी देश नहीं है|

अंटार्टिका दुनिया का सबसे ठंडा, सबसे ऊँचा, सुखा, वीरान और तेज हवाओं वाला महाद्वीप है|

दुनिया की 75 प्रतिशत बर्फ और 70 प्रतिशत ताजा पानी यही है|

इसे सफ़ेद और जमा हुआ महाद्वीप भी कहा जाता है|

1840 से पहले इस महाद्वीप को 'Terra Australis Incognita' कहा जाता था| इसका मतलब है एक अनजान

दक्षिण द्वीप

इस महाद्वीप पर 6 महीने रात और बाकी 6 महीने दिन रहता है|

इस महाद्वीप पर अब तक का सबसे कम तापमान -89 डिग्री देखने को मिला है|

इस महाद्वीप पर कोई टाइम ज़ोन नहीं है|

पेंगुइन अंटार्टिका में ही पाए जाते हैं|

सबसे बड़ा जमीनी जानवर 1.3 cm का एक कीड़ा है जिसका नाम है Belgica Antactica|

6. Europe (यूरोप) महाद्वीप के रोचक तथ्य

इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 10,180,000 वर्ग किलोमीटर है|

यहाँ 50 देश है|

युरोप और एशिया को उरल पर्वत श्रंखला और कैस्पियन समुद्र अलग करते हैं|

इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एल्ब्रुस (Mt. Elbrus) है|

यूरोप तीन दिशाओं से समुद्र से घिरा हुआ है| दक्षिण में Mediterranean sea से, पश्चिम में अटलांटिक ओसियन से,

और उत्तर में आर्कटिक ओसियन से|

दुनिया का सबसे छोटा देश वैटिकन सिटी यूरोप में ही है|

फ़िनलैंड इस महाद्वीप का ऐसा देश है जो झीलों का देश कहलाता है|

दुनिया का सबसे बड़ा रेल मार्ग ट्रांस - साइबेरियन रेल रूट भी यूरोप में ही है| यह सेंट पीटर्सबर्ग से व्लादिवोस्टोक तक फेला हुआ है|

नॉर्वे, स्वीडन, और आइसलैंड और डेनमार्क मिलकर स्कॅन्डिनेवियन देश बोले जाते हैं|

यूगोस्लाविया, ग्रीस, रोमानिया और अल्बानिया मिलकर बलकन स्टेट बोले जाते हैं|

स्पेन और पुर्तगाल मिलाकर इबेरिया बोले जाते हैं|

वोल्गा यूरोप की सबसे बड़ी नदी है|

7. Australia (आस्ट्रेलिया) महाद्वीप के रोचक तथ्य

ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल 8,525,989 है

इस महाद्वीप पर तीन देश हैं|

यह दुनिया का सबसे छोटा देश है| और यह एक आइलैंड महाद्वीप भी कहलाता है|

ऑस्ट्रेलिया का ऑफिसियल नाम कॉमनवेल्थ ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया है|

आशा करते हैं, आपको सभी 7 महाद्वीपों के नाम और इनके बारे में रोचक जानकारी (world 7 Continents name in Hindi and english and Amazing facts) से अवश्य ही लाभ हुआ होगा

अगर आपको हमारी कोशिश पसंद आई हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अवश्य साझा करें|

यह भी पढ़ें:-

Planets Name in Hindi and English

भारत की प्रथम नेत्रहीन आईएएस अफसर कौन है

Comments

Popular posts from this blog

Chanakya Niti Chapter 8 Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय अर्थ सहित

Chanakya Niti eighth chapter 8 shlokas meaning in Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित Chanakya Niti Chapter 8 in Hindi English | चाणक्य निति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित संस्कृत श्लोक - 1 अधमा धनमिच्छन्ति धनं मानं च मध्यमाः। उत्तमा मानमिच्छन्ति मानो हि महतां धनम्।।1।। दोहा - 1 अधम धनहिं को चाहते, मध्यम धन अरु मान । मानहि धन है बडन को, उत्तम चहै मान ।।1।। हिंदी अर्थ:- चाणक्य यहाँ मनुष्य के तीन प्रकार के बारे में बताते हुए कहते हैं, अधम प्रकार के मनुष्य सिर्फ धन की इच्छा रखते हैं, वे धन अर्जन के लिए किसी भी युक्ति का प्रयोग कर सकते हैं| माध्यम प्रकार के लोग धन और मान दोनों की इच्छा रखते हैं, ऐसे लोग धन तो चाहते हैं लेकिन समान के साथ| लेकिन उत्तम प्रकार के लोग सिर्फ मान और सम्मान की इच्छा रखते हैं इनके लिए धन का कोई मोल नहीं होता हैं| मान सम्मान ही इनका धन है| English Meaning:- Low class Human desire wealth; middle class, both wealth and respect, but the noble, desire honour only, for them honour is the noble man's true wealth. संस्कृत श्लोक - 2 इक...

सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning

 सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | नासत्यवादिनः सख्यं न पुण्यं न यशो भुवि। दृश्यते नापि कल्याणं कालकूटमिवाश्नतः।। हिंदी अर्थ:- कलाकूट पीने वाले की तरह असत्य बोलने वाले को इस संसार में कोई यश, पुण्य, यश या कल्याण नहीं मिलता। सत्येन रक्ष्यते धर्मो विद्याऽभ्यासेन रक्ष्यते । मृज्यया रक्ष्यते रुपं कुलं वृत्तेन रक्ष्यते ॥ हिंदी अर्थ:- धर्म का रक्षण सत्य से, विद्या का अभ्यास से, रुप का सफाई से, और कुल का रक्षण आचरण करने से होता है । ये वदन्तीह सत्यानि प्राणत्यागेऽप्युपस्थिते । प्रमाणभूता भूतानां दुर्गाण्यतितरन्ति ते ॥ हिंदी अर्थ:- प्राणत्याग की परिस्थिति में भी जो सत्य बोलता है, वह प्राणियों में प्रमाणभूत है । वह संकट पार कर जाता है । सत्येन धार्यते पृथ्वी सत्येन तपते रविः । सत्येन वायवो वान्ति सर्वं सत्ये प्रतिष्ठितम् ॥ हिंदी अर्थ:- सत्य से पृथ्वी का धारण होता है, सत्य से सूर्य तपता है, सत्य से पवन चलता है । सब सत्य पर आधारित है । सत्यमेव व्रतं यस्य दया दीनेषु सर्वदा। कामक्रोधौ वशे यस्य स साधुः – क...

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में क्या अंतर है | Difference between National Song and anthem in Hindi

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर क्या है| | What is the difference between national song and national anthem in Hindi | दोस्तो, आपने सुना होगा कई बार हमारे देश में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के बारे में विवाद उत्पन्न होते रहते हैं| मुस्लिम समाज और कुछ झूठे सेक्युलर लोग एक तरफ खड़े हो जाते हैं और भारत देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गीत वन्दे मातराम का विरोध करते हैं| ये लोग कहते हैं हम भारत के राष्ट्रिय गान (जन गन मन) का तो समर्थन करते हैं लेकिन राष्ट्रिय गीत (वन्दे मातरम्) को नहीं गायेंगे. यह सब देख कर आपके मन में भी विचार आता होगा की ऐसा क्या अंतर है दोनों में| आज हम इसी के वारे में विचार से चर्चा करेंगे की राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में ऐसा क्या अंतर है और इनसे जुड़े क्या विवाद हैं| राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर | Difference between National Song and anthem in Hindi दोस्तो, राष्ट्रिय गीत और राष्ट्रिय गान दोनों में एक बात सामान है की दोनों ही गीत भारतीय आज़ादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं| दोनों ही गीतों ने भारतीय समाज को अपने आत्म सम्मान से जीने के...