पालतू जानवरों के नाम और जानकारी चित्र सहित | Name of Domestic animals in Hindi and English with Picture
पालतू जानवरों के नाम की सूची और जानकारी चित्र सहित | Name of Domestic (Pet) animals in Hindi and English with Picture | List of Pet (Domestic) animals name in Hindi and English with Image
दोस्तो, जानवर, प्रारंभ से ही मानव के जीवन का प्रमुख हिस्सा रहे हैं| मनुष्य अपने जीवन को सुलभ बनाने के लिए हमेशा से ही कुछ जानवरों को पालते आया है| कुछ जानवर अपनी सुरक्षा के लिए जैसे कुत्ता और अन्य जानवर जैसे गाय, भेंस, भेड़ बकरी दूध उत्पादन के लिए घर के आँगन में देखे गए है|
आज के आर्टिकल में कुछ प्रमुख पालतू जानवरों के नाम की सूची (name of pet animals in Hindi and English with picture) चित्र सहित उपलव्ध कराने के साथ साथ इनके बारे में संछिप्त में जानकारी भी उपलब्ध करायेंगे|
पालतू जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में चित्र सहित | Name of Domestic animals in Hindi and English with Picture
आइये चर्चा करते हैं कुछ प्रमुख 20 पालतू जानवरों के नाम (20 Domestic Animals Name in Hindi) और इनके बारे में संछित्प जानकारी, सबसे पहले बात करेंगे भारत की सबसे प्रमुख पूज्यनीय पालतू जानवर के बारे में
#1. गाय (Cow)
गाय भारत में धार्मिक रूप से सबसे पूज्यनीय जानवर है| हिन्दुओं के प्रमुख भगवान् श्री कृष्ण से गाय का प्रमुख सम्बन्ध है| गाय एक पालतू दूध देने वाला जानवर है| इसका दूध A1 क्वालिटी का माना जाता है| जो विश्व में मनुष्य के स्वास्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है|
लेकिन विशेष बात यह है की केवल भारत की देशी गाय का दूध ही A2 क्वालिटी का होता है| भारत के सभी राज्यों में गाय पाई जाती हैं लेकिन अलग अलग राज्यों की गाय के गुण जलवायु और खान पान के कारण अलग अलग होते हैं
ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ लें -
Types of Indian cow Breeds in Hindi
A2 और A1 दूध क्या है और इनमें क्या अंतर है|
#2. बैल (Ox)
#3. सांड (Bull)
5 domestic animals name in hindi
#4 याक (Yak)
याक, भारतीय उपमहाद्वीप में हिमालय के इलाकों में पाए जाते हैं| सर्दी से बचाने के लिए इसके बाल बहुत बड़े बड़े होते हैं| इसे पहाड़ी लोग यातायात के वाहन के बतोर प्रयोग में लाते रहते हैं|
#5 भेंस (Buffalo)
भेंस भी गाय की तरह पालतू पशु है| इसका दूध बहुतायत में प्रयोग किया जाता है| इसके अलावा इसका गोबर भी इंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है| भेंस का नर स्वरुप भेंसा गाड़ी खीचने के काम आता है|
ज्यादातर डेरी उत्पादन में भेंस एक प्रमुख जानवर है और भारत के सभी प्रान्तों में यह सुलभता से मिल जाता है|
ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ लें -
Types of Indian Buffalo Breeds in Hindi
#6. भैंसा
#7. कुत्ता (Dog Male), कुतिया (Bitch Female)
कुत्ता हमेशा से ही मनुष्य का सबसे बफादार जानवर रहा है| प्रारंभ से ही मानव अपनी सुरक्षा के लिए डॉग्स को पालते आया है| वैसे तो जंगली कुत्ते भी होते हैं लेकिन वे पालने योग्य नहीं होते|
कुत्तों की भी विश्व भर में बहुत सी प्रजातियाँ हैं| भारत में अब विदेशी नस्ल के कुत्ते बहुत प्रसिद्ध हैं|
ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ लें -
विश्व के 10 प्रमुख जासूस कुत्ते
विश्व के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते
ये है विश्व का सबसे छोटा कुत्ता
#8. बकरी (Goat)
बकरी को भी दूध के लिए ही पाला जाता है| बकरी के दूध को भी डेरी उत्पादों जैसे पनीर, दूध, मक्खन, दही बनाने में प्रयोग किया जाता है| इसके अलावा नर बकरे का मॉस भी खाने के लिए प्रयोग किया जाता है|
#9. भेड़ (Sheep)
भेड़ को ठंडे इलाकों में पाला जाता है| इसे मुख्यतः दूध, मॉस और ऊन के लिए पाला जाता है| इसके शरीर के बालों को काटकर सर्दी के कपड़े बनाए जाते हैं|
#10. ऊँट (Kamel)
ऊँट को रेगिस्तानी इलाकों में पाला जाता है| यह जानवर लंबे समय तक बिना पानी के रह सकता है| इसे रेगिस्तानी इलाकों में यातायात के लिए प्रयोग किया जाता है| इसके पैर गद्देदार और चोडे होते हैं और रेत में धसते नहीं है|
यह रेगिस्तान की रेत पर बहुत तेज दोड़ सकता है| इसलिए इसे रेगिस्तान का जहाज बोला जाता है|
ऊँट का दूध भी प्रयोग में लाया जाता है| इसके अलावा रेगिस्तानी इलाकों जैसे अरब देशों में इसके पेशाब (Toilet) को भी पीते हैं| ऊँट का मॉस भी खाया जाता है|
इस जानवर को यातायात, दूध और मॉस के लिए पाया जाता है|
#11. घोड़ा (Horse)
घोड़ा मुख्यतः यातायात के लिए प्राचीन समय से ही प्रयोग में लाया जा रहा है| एक जगह से दूसरी जगह तेजी से जाने के लिए घोड़े का प्रयोग किया जाता रहा है| पुराने समय में युद्ध में इसका प्रयोग बहुत होता था|
#12. गधा (Donkey)
गधा, एक छोटे कद का जानवर होता है| इसे मुख्यतः सामान ढोने के लिए प्रयोग में लाया जाता है| यह घोड़े के मुकाबले स्वाभाव में सरल भी होता है और भरी भरकम सामान को आसानी से ढो लेता है|
ज्यादातर कुम्हार इसको पालते हैं| गाँव में भी इसे सामान ढोने और छोटी गाड़ी खीचने के लिए पाला जाता है|
#13. खच्चर (Mule)
#14. बिल्ली (Cat)
गाँव में किसान खेतों में से चूहों को भगाने के लिए बिल्लियाँ पालते हैं|
#15. बन्दर (Monkey)
बन्दर तो आपने अपनी घरों की छत पर देखे ही होंगे| वैसे बंदरों को तो बहुत ही न के बरावर लोग ही पालते हैं| लेकिन मदारी बंदरों को ट्रेनिंग देकर खेल दिखाने लायक बना लेते हैं और गाँव और शहर में डमरू के साथ सड़क पर मदारी का खेल दिखा कर जीवन यापन करते हैं|
#16. लंगूर (Leaf Monkey)
#17. चूहा (Rat)
#18. सूअर (Pig)
सूअर भी एक पालतू जानवर है| वैसे तो सूअर घूम घूम गन्दगी को ही खाते हैं| सूअर को इनके बाल और मॉस के लिए पाला जाता है|
#19. गिलहरी (Squirrel)
#20. खरगोश (Rabbit)
खरगोश भी एक पालतू जानवर है| इसे शोक के लिए भी कई लोग पालते हैं| इसका मॉस भी खाया जाता है| यह कई रंगों में पाया जाता है|
#21. हाथी (Elephant)
हाथी एक बड़े शरीर का प्राणी होता है| मुक्यतः ये जंगल में ही रहते हैं| लेकिन इन्हें विशेष प्रशिक्षण के माद्यम से पालतू बना लिया जाता है| दक्षिण भारत में इन्हें मंदिरों में भी पाला जाता है और इनकी पूजा की जाती है|
हाथी का मुख्यतः प्रयोग बड़े भारी सामान ढोने में किया जाता है| जैसे बड़े बड़े लकड़ी के तने (लट्ठे) उठाने के लिए लकड़ी उद्योग में इनका प्रयोग किया जाता है|
#22. कछुआ (Turtle)
कछुआ मुख्यतः जल और जमीन दोनों पर रहता है| आजकल कुछ शोकिन लोग कुछुए पालते भी हैं| समुद्र और नदी के तटीय इलाकों में यह बहुतायक में देखने को मिल जाते हैं|
ऐसा माना जाता है, इनकी आयु लगभग 200 साल तक हो सकती है|
आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई पालतू पशुओं के नाम की सूची और संक्षिप्त जानकारी से आपका ज्ञानवर्धन अवश्य हुआ होगा| यदि आपको हमारी कोशिश पसंद आई हो तो इसे अपने सोशल मीडिया पर अवश्य अपने बंधुओं के साथ साझा करें
सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न
याक को हिंदी में क्या कहते हैं
इसे हिंदी में चमरी या सूरागाय बोला जाता है|
लंगूर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं
लंगूर को अंग्रेजी में लीफ मंकी (Leaf Monkey) कहा जाता है|
पालतू पशुओं को अंग्रेजी में क्या कहते हैं
पालतू पशुओं के अंग्रेजी में Domestic animals और Pet animals कहा जाता है|
यह भी पढ़ें:-
50 मछलियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
Comments
Post a Comment