All fish name in Hindi and English with picture (Image) | सभी मछलियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में चित्र सहित
पुरे विश्व में हज़ारों तरह की मछलियाँ पाई जाती हैं| मुख्यतः मछलियों को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है| मीठे पानी की मछलियाँ और खारे पानी की|
मछलियों में कुछ ऐसी भी प्रजाति पाई जाती हैं जो खाने योग्य नहीं होती हैं|
आज की इस पोस्ट में कोशिश करेंगें मछलियों के नाम और प्रजाति (all Fish name in english and hindi) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी आपको यहाँ से मिल जाएँ|
Fish Name in Hindi and English | मछलियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
1. Butter Fish
Butter Fish name in Hindi and English
English Butter Fish/pomfret
Hindi इंडियन पब्दा, पप्टाई, पापलेट मछली, बटर मछली
बटर मछली, खारे पानी की मछली है| यह विश्व के सभी समुद्रों में पाई जाती है| किसी भी देश के किनारे समुद्र में पाए जाने के आधार पर इसे देश के नाम से भी जाना जाता है| जैसे अमेरिकन बटर फिश, इंडियन बटर फिश इत्यादि|
भारत में यह मछली हिन्द महासागर में पाई जाती है और तटीय क्षेत्रों (Coastal area) में इसे बहुत पसंद किया जाता है|
इसके अलावा इस बटर फिश की बहुत सी प्रजातियाँ हैं और विश्व के विभिन्न भागों में कई नामों से इसे जाना जाता है|
जैसे अमेरिकन बटर फिश (American butterfish), अटलांटिक बटर फिश (Atlantic butterfish), डॉलर फिश (Dollarfish), शाइनर (Shiner), स्किप जैक (Skipjack), शीप शेड (Sheepshead), हार्वेस्ट फिश (Harvestfish)
इसका रंग सफ़ेद होता है| यह बहुत नाजुक और कोमल होती है| इस मछली को बटर फिश इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा तेल होता है|
इसको इसकी स्किन और सर हटाये बिना ही पकाया जाता है| भारत के तटीय क्षेत्रों में इसे बहुत पसंद किया जाता है|
2. Black Pomfret
Black pomfret fish name in Hindi and English
English Black pomfret
Hindi हलवा मछली
हलवा मछली (black pomfret) खरे पानी की मछली है| इस मछली में केवल एक ही हड्डी होती है| यह फिश अटलांटिक, इंडियन (हिन्द) और पेसिफिक
(प्रशांत) महासागर में पाई जाती है|
इस मछली का शरीर चपटा (flat) होता है| भारत के राज्य तमिलनाडु के होटलों में यह एक प्रसिद्द व्यंजन है|
पकाने से पहले इस मछली के सारे अंग निकाल लिए जाते हैं|
पोषक तत्व (Nutrition)
इसके अन्दर कैलोरी और फेट बहुत कम मात्रा में होते हैं| प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स की मात्रा इसमें ज्यादा होती है|
इस फिश को खाने से हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है और ओमेगा फैटी एसिड में DHA होता है जो ब्रेन की सेल्स को मजबूत करता है|
3. Seer Fish
English Seer Fish/ King fish/Indo-Pacific king mackerel
Hindi अंजल (anjal), इस्वान (Iswan), सुरमई मछली
सुरमई मकेरल (Mackerel) प्रजाति की मछली है| यह ज्यादातर यह हिन्द महासागर (Indian Ocean) और इसके आस पास के महासागरों में पाई जाती है|
यह एक गेम फिश कहलाती है| इसका वजन करीब 45 किलो तक हो जाता है|
इसको पकड़ना जोखिम भरा हो सकता है, पकड़ने वाले जाल हुक में फसने पर बहुत ताकत से छूटने की कोशिश करती है जिससे मछुराए कभी कभी चोटिल हो जाते हैं|
यह अंग्रेजी में किंग फिश (King Fish) और सीर फिश (Seer Fish) के नाम से और हिंदी में अंजल, सुरमई और इस्वान के नाम से जानी जाती है|
इस मछली को ताजा पकाने के साथ इसका अचार भी बनाया जाता है जिसे चावल के साथ खाने का रिवाज है|
Further Source:-
seer fish cutting youtube video
King Fish recepie youtube video
4. Bombay Duck
English Bombay Duck
Hindi बोंबली
बॉम्बे डक एक खारे पानी की मछली है| यह लिजार्ड फिश प्रजाति से सम्बन्ध रखती है| इसकी लम्बाई 40 सेंटीमीटर तक हो सकती है लेकिन सामान्यता इनकी लम्बाई 25 सेंटीमीटर ही होती है|
यह हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर में पाई जाती है| इसे स्ट्रेंज फीस भी बोला जाता है क्योंकि यह समुद्र के किस हिस्से में मिलेगी इसको पता लगाना मुश्किल होता है|
भारत में यह महाराष्ट्र और लक्षद्वीप के आस पास के समुद्र में बहुतायत में पाई जाती है|
यह अंग्रेजी में बॉम्बे डक और हिंदी में बुम्मालो (Bummalo), बोम्बिल (bombil) और बूमला (boomla) के नाम से जानी जाती है| कनाडा में यह
भारतियों के मध्य बहुत प्रसिद्द है और इसे यहाँ बुमला (Bumla) बोला जाता है|
Further Reading:-
5. Rohu/Indian Carp
Hindi रोहू, रुई
रोहू एक मीठे पानी की मछली है| यह दक्षिण एशिया के नदियों में पाई जाती है| इस मछली को तालाबों में भी बहुतायत में पाला जाता है| यह मछलियों की कार्प फैमिली से सम्बंधित है|
अंग्रेजी में इसे रोहो लाबिओ और हिंदी में रोहू, रुई के नाम से जाना जाता है| इसका वैज्ञानिक नाम Labeo Rohita है|
यह एक बड़े आकार की सिल्वर रंग की मछली है| इसका वजन करीब 45 किलो तक हो सकता है|
भारत के साथ साथ पाकिस्तान बांग्लादेश नेपाल म्यांमार और श्री लंका जैसे देशों की नदियों में बहुतायत में पाई जाती है|
Further reading
Rohu fish cutting youtube video
6. Flat Fish
English Flat Fish
Hindi चपटा मछली
फ्लैट फिश एक खारे पानी की मछली है और यह सभी महासागरों में सामान रूप से पाई जाती है|
इस मछली की ख़ास बात यह है की यह इतनी सपाट है की इसकी दोनों आँखें इसके शरीर के एक तरफ ही दिखाई देती है|
यह समुद्र में करीब 1600 फीट की गहराई में पाई जाती है|
7. Dolphine Fish
Hindi डॉलफिन, माही
8. Cat Fish
Hindi सिंघाड़ा, संगतम
9. Denticle Herring
English Denticle Herring
Hindi दंतुली मछली
10. Catla
Hindi कतला, बोसा, चेपटी
11. Fin Bream Fish
Fin Bream Fish Name in hindi
English Fin bream
Hindi रानी मछली
12. Clams Fish
Clams fish name in hindi
English Clams
Hindi तिसरियो
13. Crevalle Jack
Hindi
14. Parrot Fish
English Parrot Fish
Hindi तोता मछली
15. Pearl Spot
English Pearl Spot
Hindi करीमीन
16. Indian Hilsa Shed
Indian Hilsa Shed fish name in hindi
English Tenualosa ilisha (Indian Shad), ilisha, hilsa, hilsa herring, hilsa shad
Hindi हिलसा
17. Shark
English Shark
Hindi शार्क
18. Saw Fish
saw fish name in Hindi
English Saw Fish
Hindi आरा मछली, कंड़ेरे
19. Perch Fish
English Perch Fish
Hindi कवई, कोई मछली
20. Prawns Fish
Prawns fish name in hindi
English Prawns
Hindi झिंगा, चिनगरी, चेमेन, संगत
21. Red Snapper
English Red Snapper
Hindi Rani
22. sardines
Hindi पेड़वे
23. Indian Salmon
English Salmon
Hindi रवास/रावस, सैलमन मछली
25. Oyster
Hindi कलवा, कस्तूरा मच्छली
27. Goat Fish
English Goat Fish
Hindi मुल्लेट
28. Tuna Fish
English Tuna
Hindi चूरा
29. Tilapia Fish
English Tilapia Fish
Hindi तिलापिया
30. Mrigal Fish
Source - Flikr.com
English Mrigal Fish/Indian Carp
Hindi म्रगल
आशा करते हैं हमारे द्वारा दिए गए हिंदी और अंग्रेजी में मछलियों के नाम ( All fish name in Hindi and English) से आपका ज्ञानवर्धन जरुर हुआ होगा|
आपको अगर जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अवश्य शेयर करें
यह भी पढ़ें
पेड़ों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
वाध्ययंत्रों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
Comments
Post a Comment