Skip to main content

भारत के पडोसी देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के नाम | Indian Border line Name List in Hindi

भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा, भारत के पडोसी देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के नाम | Indian International Border line information Name List in Hindi

दोस्तो, भारतीय उपमहाद्वीप में कई देश आते हैं| भूतकाल में सभी देश भारत का ही हिस्सा थे| लेकिन समय के साथ धर्म और राजनीती के आधार पर अलग देश बना दिए गए|

यदि हम वर्तमान भारत की बात करें तो भारत की थल सीमा 6 देशों से मिलती है| यह देश है

पकिस्तान

चीन

नेपाल

भूटान

बांग्लादेश

म्यांमार

और यदि हम ऐसे देशों की बात करें जिनसे भारत देश की जल सीमा मिलती हैं वह हैं

श्रीलंका

मालदीव

इंडोनेशिया

आइये अब बात करते हैं भारत देश के पडोसी देशों के साथ साझा अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का नाम क्या है|

लेकिन सबसे पहले कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी ले लेते हैं|

भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई

India's International land border length in Hindi

भारत एक प्रायद्वीप है| यह तीन दिशाओं से पानी से घिरा हुआ है| भारत की थल सीमा कुल लम्बाई करीब 15106.7 किलोमीटर है|

इस जमीनी सीमा पर सभी पड़ोसी देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं हैं|

आइये अब चर्चा करते हैं

भारत की सीमा किन देशों के साथ कितनी लम्बी है

बांग्लादेश: 4,096 Km

चीन: 3,488 Km

पाकिस्तान: 3,323 Km

नेपाल: 1,751 Km

म्यांमार: 1,643 Km

भूटान: 699 Km

अफगानिस्तान: 106 Km

कुल: 15,106 Km

भारत की जल सीमा की लम्बाई कितनी है

How much is the length of India's International water border line in Hindi

भारतीय तटरेखा की कुल लंबाई (मुख्य भूमि के तट, लक्षद्वीप द्वीप समूह, और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित) 7,517 किलोमीटर है।

आइये अब विस्तार से समझते हैं भारत के किस पड़ोसी देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का नाम क्या है

सबसे पहले पाकिस्तान की बात करते हैं|

भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा का नाम

India Pakistan Border line name in Hindi

रेडक्लिफ लाइन

भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा का नाम

source:- Quora

1947 में भारत का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ| मुस्लिमों ने अपने लिए अलग देश की मांग की|

इस आधार पर मुस्लिम बहुल इलाकों को एक अलग देश पकिस्तान बना दिया गया| इस तरह पश्चिमी पकिस्तान और

पूर्वी पकिस्तान का बने|

पश्चिमी पाकिस्तान, अभी वर्तमान में केवल पकिस्तान के नाम से जाना जाता है| भारत की पकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा गुजरात के कच्छ के रण से लेकर जम्मू कश्मीर तक है|

पश्चिमी पाकिस्तान 1971 में पकिस्तान से अलग हो गया और अब बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है|

पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारत की जो अंतर्राष्ट्रीय सीमा है, इसका नाम ब्रिटिश भारत में सीमा आयोगों के अध्यक्ष सर सिरिल रेडक्लिफ के नाम पर 'रेडक्लिफ' रखा गया था| क्योंकि इन्होने ही यह सीमा निर्धारित की थी|

नियंत्रण रेखा (LOC)

1948 में जब पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला कर दिया और भारत ने भी जवाबी कार्यवाही की| युद्ध रुकने के बाद एक युद्ध विराम रेखा पर सहमति हुई और एक अनोपचारिक सीमा रेखा निर्धारित की गई

यही सीमा रेखा लाइन ऑफ़ कण्ट्रोल (LOC) के नाम से जानी जाती है|

डूरंड रेखा (भारत पाकिस्तान सीमा रेखा)


source:- Quora

1893 में ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान के बीच में एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा बनाई गई| इस सीमा का नाम रखा गया डूरंड रेखा|

लेकिन 1947 में भारत पाक विभाजन के बाद अब यह पकिस्तान और अफगानिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा है|

लेकिन अफगानिस्तान की सीमा का कुछ भाग जम्मू कश्मीर से भी मिलता है| हालांकि कश्मीर का यह भाग पाकिस्तान के कब्जे में है लेकिन भारत में पुरे जम्मू कश्मीर का विलय हुआ था और भारत

के अनुसार पकिस्तान का कश्मीर पर कब्ज़ा अवैध माना गया है|

अभी भी भारत के नक़्शे में पुरे जम्मू कश्मीर को दिखाया जाता है| कश्मीर से अफगानिस्तान की सीमा करीब 106 किलोमीटर है|

भारत बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा का नाम | Bharat Bangladesh International Border line name in Hindi

(रेडक्लिफ लाइन और Purbachal line)


भारत बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा का नाम

source:- Quora

जैसा की हमने ऊपर बताया बांग्लादेश पहले पूर्वी पाकिस्तान था और 1971 में एक अलग देश बन गया| भारत और बांग्लादेश के बीच जो अंतर्राष्ट्रीय सीमा है वह भी रेडक्लिफ के नाम से जानी जाती है|

भारत बांग्लादेश सीमा की लम्बाई 4096.7 किलोमीटर है| यह भारत की सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा है| बांग्लादेश भारत के तीन दिशाओं से घिरा हुआ है और एक तरफ बंगाल की खाड़ी है|

भारत चीन अंतर्राष्ट्रीय सीमा का नाम | Bharat china International Border line name in Hindi

वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control (LAC))

1962 में लद्दाख पर आक्रमण कर दिया था और एक बड़े हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया| युद्ध विराम के बाद एक सीमा निर्धारित की गई जिसे LAC के नाम से जाना जाता है|

मैकमोहन रेखा


भारत चीन अंतर्राष्ट्रीय सीमा का नाम

Source:- Quora

यह रेखा 1914 में ब्रिटिश भारत और तिब्बत के बीच में निर्धारित की गई थी| उस समय तिब्बत एक स्वतंत्र राज्य था| 1914 के शिमला सम्मेलन में ब्रिटिश सरकार के तत्कालीन विदेश सचिव सर हेनरी मैकमोहन

के नाम पर इसे रखा गया|

बाद के वर्षों में चीन ने तिब्बत पर कब्ज़ा कर लिया और मैकनोहन रेखा को मानने से इनकार कर दिया| यह अब भी भारत चीन के बीच में विवाद का विषय है|

भारत श्री लंका अंतर्राष्ट्रीय सीमा का नाम | Bharat Shri-Lanka International Border line name in Hindi

जलडमरूमध्य ( पाक जल सीमा ) - Palk Strait Line 30 Km


भारत श्री लंका अंतर्राष्ट्रीय सीमा का नाम

Source:- Quora

यह एक जल सीमा है जो भारत के तमिलनाडु को श्रीलंका के मन्नार द्वीप से अलग करती है| साधारण भाषा में कहें तो श्री लंका और भारत कोई थल सीमा साझा नहीं करते हैं|

इसलिये समुद्र के पानी को एक जल संधि जिसे पाक जल संधि के द्वारा भी जाना जाता है दोनों देशों के बीच में बांटा गया है|

भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा का नाम | Bharat Nepal International Border line Name in Hindi

रेडोलिफ्फ़ रेखा (Radoliff line) 1236 km

यह भारत और नेपाल के बीच की सीमा रेखा है|

भारत म्यांमार अंतर्राष्ट्रीय सीमा का नाम | Bharat Mayanmar Internationa border line name in Hindi

इंडो बर्मा रेखा - Indo-Burma line (1643 Km)

यह रेखा भारत और म्यांमार के बीच में स्तिथ है और म्यांमार को भारत से अलग करती है|

भारत भूटान अंतर्राष्ट्रीय सीमा का नाम | Bharat - Bhutan International Border line name in Hindi

इंडो भूटान रेखा - Indo Bhutan line (699 km)

यह रेखा भारत को भूटान से अलग करती है|

Q. भारत पकिस्तान सीमा की लम्बाई कितनी है ?

Ans भारत पकिस्तान सीमा की लम्बाई लगभग 3323 Km है|

Q. भारत पकिस्तान सीमा का नाम क्या है ?

Ans रेडक्लिफ लाइन

Q.भारत की सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा किस देश के साथ है|

Ans बांग्लादेश 4096.7 Km

Q. भारत बांग्लादेश सीमा का नाम क्या है ?

Ans रेडक्लिफ लाइन

Q. भारत बांग्लादेश सीमा की लम्बाई कितनी है ?

Ans 4096.7 Km

Q. भारत की सबसे कम सीमा किस देश से लगती है ? स्थलीय सीमा, अंतर्राष्ट्रीय सीमा

Ans अफगानिस्तान

Q. भारत अफगानिस्तान सीमा की लम्बाई कितनी है|

Ans 106 Km

यह भी पढ़ें:-

भारत के सभी राज्यों के नाम - राजधानी, भाषा, क्षेत्रफल

भारत के पड़ोसी देशों की सीमा से सटे भारतीय राज्यों की जानकारी

भारत के पड़ोसी देश, राजधानी, राज्य मुद्रा

Comments

Popular posts from this blog

Chanakya Niti Chapter 8 Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय अर्थ सहित

Chanakya Niti eighth chapter 8 shlokas meaning in Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित Chanakya Niti Chapter 8 in Hindi English | चाणक्य निति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित संस्कृत श्लोक - 1 अधमा धनमिच्छन्ति धनं मानं च मध्यमाः। उत्तमा मानमिच्छन्ति मानो हि महतां धनम्।।1।। दोहा - 1 अधम धनहिं को चाहते, मध्यम धन अरु मान । मानहि धन है बडन को, उत्तम चहै मान ।।1।। हिंदी अर्थ:- चाणक्य यहाँ मनुष्य के तीन प्रकार के बारे में बताते हुए कहते हैं, अधम प्रकार के मनुष्य सिर्फ धन की इच्छा रखते हैं, वे धन अर्जन के लिए किसी भी युक्ति का प्रयोग कर सकते हैं| माध्यम प्रकार के लोग धन और मान दोनों की इच्छा रखते हैं, ऐसे लोग धन तो चाहते हैं लेकिन समान के साथ| लेकिन उत्तम प्रकार के लोग सिर्फ मान और सम्मान की इच्छा रखते हैं इनके लिए धन का कोई मोल नहीं होता हैं| मान सम्मान ही इनका धन है| English Meaning:- Low class Human desire wealth; middle class, both wealth and respect, but the noble, desire honour only, for them honour is the noble man's true wealth. संस्कृत श्लोक - 2 इक...

सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning

 सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | नासत्यवादिनः सख्यं न पुण्यं न यशो भुवि। दृश्यते नापि कल्याणं कालकूटमिवाश्नतः।। हिंदी अर्थ:- कलाकूट पीने वाले की तरह असत्य बोलने वाले को इस संसार में कोई यश, पुण्य, यश या कल्याण नहीं मिलता। सत्येन रक्ष्यते धर्मो विद्याऽभ्यासेन रक्ष्यते । मृज्यया रक्ष्यते रुपं कुलं वृत्तेन रक्ष्यते ॥ हिंदी अर्थ:- धर्म का रक्षण सत्य से, विद्या का अभ्यास से, रुप का सफाई से, और कुल का रक्षण आचरण करने से होता है । ये वदन्तीह सत्यानि प्राणत्यागेऽप्युपस्थिते । प्रमाणभूता भूतानां दुर्गाण्यतितरन्ति ते ॥ हिंदी अर्थ:- प्राणत्याग की परिस्थिति में भी जो सत्य बोलता है, वह प्राणियों में प्रमाणभूत है । वह संकट पार कर जाता है । सत्येन धार्यते पृथ्वी सत्येन तपते रविः । सत्येन वायवो वान्ति सर्वं सत्ये प्रतिष्ठितम् ॥ हिंदी अर्थ:- सत्य से पृथ्वी का धारण होता है, सत्य से सूर्य तपता है, सत्य से पवन चलता है । सब सत्य पर आधारित है । सत्यमेव व्रतं यस्य दया दीनेषु सर्वदा। कामक्रोधौ वशे यस्य स साधुः – क...

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में क्या अंतर है | Difference between National Song and anthem in Hindi

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर क्या है| | What is the difference between national song and national anthem in Hindi | दोस्तो, आपने सुना होगा कई बार हमारे देश में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के बारे में विवाद उत्पन्न होते रहते हैं| मुस्लिम समाज और कुछ झूठे सेक्युलर लोग एक तरफ खड़े हो जाते हैं और भारत देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गीत वन्दे मातराम का विरोध करते हैं| ये लोग कहते हैं हम भारत के राष्ट्रिय गान (जन गन मन) का तो समर्थन करते हैं लेकिन राष्ट्रिय गीत (वन्दे मातरम्) को नहीं गायेंगे. यह सब देख कर आपके मन में भी विचार आता होगा की ऐसा क्या अंतर है दोनों में| आज हम इसी के वारे में विचार से चर्चा करेंगे की राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में ऐसा क्या अंतर है और इनसे जुड़े क्या विवाद हैं| राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर | Difference between National Song and anthem in Hindi दोस्तो, राष्ट्रिय गीत और राष्ट्रिय गान दोनों में एक बात सामान है की दोनों ही गीत भारतीय आज़ादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं| दोनों ही गीतों ने भारतीय समाज को अपने आत्म सम्मान से जीने के...