Skip to main content

Name of 5 Oceans in Hindi and English with picture | 5 महासागर के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

Name of All major 5 Oceans list in Hindi and English with picture | विश्व (संसार) के 5 बड़े महासागर के नाम की सूची हिंदी और अंग्रेजी मे

दोस्तो, विश्व के 71% भाग पर पानी है और 29% हिस्से पर जमीन| खोजकर्ताओं ने समय समय पर इस पानी के हिस्सों को अपनी खोज के आधार पर अलग अलग नाम दिए|

लेकिन वर्तमान की 21वीं सदी में इस जल के हिस्से को प्रमुख पांच महासागरों में विभाजित किया है|

आइये आपको इन 5 प्रमुख महासागरों के नाम बता ही देते हैं|

5 Oceans Name in Hindi and English with picture | 5 महासागर के नाम हिंदी और अंग्रेजी में चित्र सहित

आइये 5 महासागरों के नाम की सूची हिंदी और अंग्रेजी में समझ ही लेते हैं| यहाँ जो हमने 5 महासागरों के सूची बनाई है वो इनके आकार के बढ़ते क्रम में है| यानि पहले सबसे बड़ा और उसके बाद अंतिम सबसे छोटा है|

क्रमांक संख्या इंग्लिश Pronaunciation हिंदी

1. Pacific Ocean पेसिफिक ओसियन प्रशांत महासागर

2. Atlantic Ocean अटलांटिक ओसियन अन्ध महासागर और अटलांटिक महासागर

3. Indian Ocean इंडियन ओसियन हिन्द महासागर

4. Southern (Antarctic) ocean अंटार्कटिक ओसियन दक्षिणध्रुवीय महासागर और अंटार्टिक महासागर

5. Arctic Ocean आर्कटिक ओसियन उत्तरध्रुवीय महासागर और आर्कटिक महासागर

यह जो ऊपर सूची दी गई है यह वर्तमान में जो पुरे जलमंडल का वर्गीकरण किया गया है उसके हिसाब से है| कभी कभी भारत के हिंदी सिलेबस में केवल पहले 4 महासागरों को ही पढाया जाता है|

ऐसा माना जाता है, दक्षिणी ध्रुवीय महासागर (Antarctic Ocean) पर केवल बर्फ ही है इसलिए एक महाद्वीप (महादेश) माना जाए|

लेकिन अन्य जानकार अंटार्कटिक के आस पास के पानी को अंटार्कटिक ओसियन बोलते हैं|

आइये अब जानते हैं महासागरों के बारे में कुछ रोचक तथ्य

हां एक बात और 5 महासागरों का आगे और वर्गीकरण करके आप 7 महासागरों में इस प्रकार भी बोल सकते हैं

Name of 7 Oceans in Hindi and English | 7 महासागरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

Arctic Ocean ( उत्तरध्रुवीय महासागर और आर्कटिक महासागर )

North Atlantic Ocean (उत्तर अटलांटिक महासागर

South Atlanctic Ocean (दक्षिण अटलांटिक महासागर)

North Pecific Ocean (उत्तर प्रशांत महासागर)

South Pacific Ocean (दक्षिण प्रशांत महासागर)

Indian Oceans Ocean (हिन्द महासागर)

Southern Ocean (दक्षिण ध्रुवीय महासागर)

आपने सुना होगा कई इतिहासकार 7 समुन्दर की भी बात करते हैं|

लेकिन सत्य यह है की प्राचीन समय में खोजकर्ताओं ने जलमंडल को 7 बड़े महासागरों में बाँट रखा था|

और हर एक खोजकर्ता ने अपने हिसाब से इन सागरों के नाम रखे हुए थे|

लेकिन अब वर्तमान में पुरे वाटर एरिया को पांच ही भागों में बांटा हुआ है, लेकिन जब हम बात कर ही रहे हैं तो इन 7 महासागरों के नाम आपको बता ही देते हैं|

ग्रीक इतिहास में 7 महासागरों के नाम

Aegean

Adriatic

Mediterranean

Black

Red

Caspian Seas

Persian Gulf

मध्ययुग के यूरोप के साहित्य में 7 महासागरों के नाम

North Sea

Baltic

Atlantic

Mediterranean

Black

Red

Arabian seas

अमेरिका की खोज के बाद 7 महासागरों के नाम

Arctic

Atlantic

Indian

Pacific

Mediterranean

Caribbean

Gulf of Maxico

Amazing Facts about Ocean in Hindi |महासागरों के बारे में कुछ रोचक तथ्य

आइये इन पाँचों महासागरों के बारे में कुछ रोचक जानकारी और तथ्य जान लेते हैं|

1. Pecific Ocean (प्रशांत महासागर) के रोचक तथ्य

प्रशांत महासागर सबसे बड़ा और गहरा महासागर है|

इस महासागर के पूर्व में अमेरिका महाद्वीप और पश्चिम में एशिया और ऑस्ट्रेलिया है|

दुनिया का सबसे गहरा स्थान मेरीआना ट्रेंच प्रशांत महासागर में ही है|

यह सागर 165,250,000 के क्षेत्र में फेला हुआ है|

इस महासागर का नाम पुर्तगाल नाविक Ferdinand Magellan ने Mar pacifico रखा था इस शब्द का पुर्तगाली और स्पेनिश भाषा में "शांत समुद्र" होता है

2. Atlantic Ocean (अटलांटिक महासागर) के रोचक तथ्य

यह महासागर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है|

इसका क्षेत्रफल 106,460,000 किलोमीटर है|

ऐसा कहा जाता है यह पुरानी दुनिया को नई दुनिया से अलग करता है|

यह महासागर पूर्व में यूरोप और अफ्रीका तक और पश्चिम में अमरीका तक फेला हुआ है|

इसका आकार अंग्रेजी के शब्द S के जैसा है|

इस महासागर को उत्तर और दक्षिण अटलांटिक महासागर में बांटा गया है|

3. Indian Ocean (हिन्द महासागर) के रोचक तथ्य

यह महासागर तीसरा बड़ा महासागर है|

इस क्षेत्रफल 70,560,000 वर्ग किलोमीटर है|

इस उत्तर में एशिया, पश्चिम में अफ्रीका, पूर्व में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण में दक्षिणध्रुवीय महासागर है|

यह एक ऐसा महासागर है जिसका नाम भारतीय उपमहाद्वीप के नाम पर रखा गया है|

आपको शायद पता न हो प्राचीन समय में हिन्द महासागर को पुर्वीय महासागर (Eastern Ocean) के नाम से जाना जाता है|

4. Southern Ocean (दक्षिणध्रुवीय महासागर) के रोचक तथ्य

Southern Ocean महासागर को अंटार्कटिक ओसियन (Antarctic Ocean) और ऑस्ट्रल ओसियन (Austral Ocean) के नाम से भी जाना जाता है|

यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महासागर है|

लेकिन कई जानकार इसे कोई अलग महासागर नहीं मानते हैं अभी इस पर बहस छिड़ी हुई है|

5. Arctic Ocean (उत्तरध्रुवीय महासागर) के रोचक तथ्य

आर्कटिक सबसे छोटा और छिछला महासागर है| यह दुनिया के उत्तरी छोर पर स्थित है|

यह उत्तरी अमेरिका और यूरेशिया महाद्वीपों को छूता है|

इस समुद्र में बर्फ की बड़ी बड़ी चट्टाने धूमती रहती है और सर्दी के दिनों में तो अधिकांश भाग बर्फ से धक जाता है|

यह भी पढ़ें:-

विश्व के 7 महाद्वीप के नाम चित्र सहित

ग्रहों (Planets) के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

Comments

Popular posts from this blog

Chanakya Niti Chapter 8 Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय अर्थ सहित

Chanakya Niti eighth chapter 8 shlokas meaning in Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित Chanakya Niti Chapter 8 in Hindi English | चाणक्य निति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित संस्कृत श्लोक - 1 अधमा धनमिच्छन्ति धनं मानं च मध्यमाः। उत्तमा मानमिच्छन्ति मानो हि महतां धनम्।।1।। दोहा - 1 अधम धनहिं को चाहते, मध्यम धन अरु मान । मानहि धन है बडन को, उत्तम चहै मान ।।1।। हिंदी अर्थ:- चाणक्य यहाँ मनुष्य के तीन प्रकार के बारे में बताते हुए कहते हैं, अधम प्रकार के मनुष्य सिर्फ धन की इच्छा रखते हैं, वे धन अर्जन के लिए किसी भी युक्ति का प्रयोग कर सकते हैं| माध्यम प्रकार के लोग धन और मान दोनों की इच्छा रखते हैं, ऐसे लोग धन तो चाहते हैं लेकिन समान के साथ| लेकिन उत्तम प्रकार के लोग सिर्फ मान और सम्मान की इच्छा रखते हैं इनके लिए धन का कोई मोल नहीं होता हैं| मान सम्मान ही इनका धन है| English Meaning:- Low class Human desire wealth; middle class, both wealth and respect, but the noble, desire honour only, for them honour is the noble man's true wealth. संस्कृत श्लोक - 2 इक...

सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning

 सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | नासत्यवादिनः सख्यं न पुण्यं न यशो भुवि। दृश्यते नापि कल्याणं कालकूटमिवाश्नतः।। हिंदी अर्थ:- कलाकूट पीने वाले की तरह असत्य बोलने वाले को इस संसार में कोई यश, पुण्य, यश या कल्याण नहीं मिलता। सत्येन रक्ष्यते धर्मो विद्याऽभ्यासेन रक्ष्यते । मृज्यया रक्ष्यते रुपं कुलं वृत्तेन रक्ष्यते ॥ हिंदी अर्थ:- धर्म का रक्षण सत्य से, विद्या का अभ्यास से, रुप का सफाई से, और कुल का रक्षण आचरण करने से होता है । ये वदन्तीह सत्यानि प्राणत्यागेऽप्युपस्थिते । प्रमाणभूता भूतानां दुर्गाण्यतितरन्ति ते ॥ हिंदी अर्थ:- प्राणत्याग की परिस्थिति में भी जो सत्य बोलता है, वह प्राणियों में प्रमाणभूत है । वह संकट पार कर जाता है । सत्येन धार्यते पृथ्वी सत्येन तपते रविः । सत्येन वायवो वान्ति सर्वं सत्ये प्रतिष्ठितम् ॥ हिंदी अर्थ:- सत्य से पृथ्वी का धारण होता है, सत्य से सूर्य तपता है, सत्य से पवन चलता है । सब सत्य पर आधारित है । सत्यमेव व्रतं यस्य दया दीनेषु सर्वदा। कामक्रोधौ वशे यस्य स साधुः – क...

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में क्या अंतर है | Difference between National Song and anthem in Hindi

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर क्या है| | What is the difference between national song and national anthem in Hindi | दोस्तो, आपने सुना होगा कई बार हमारे देश में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के बारे में विवाद उत्पन्न होते रहते हैं| मुस्लिम समाज और कुछ झूठे सेक्युलर लोग एक तरफ खड़े हो जाते हैं और भारत देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गीत वन्दे मातराम का विरोध करते हैं| ये लोग कहते हैं हम भारत के राष्ट्रिय गान (जन गन मन) का तो समर्थन करते हैं लेकिन राष्ट्रिय गीत (वन्दे मातरम्) को नहीं गायेंगे. यह सब देख कर आपके मन में भी विचार आता होगा की ऐसा क्या अंतर है दोनों में| आज हम इसी के वारे में विचार से चर्चा करेंगे की राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में ऐसा क्या अंतर है और इनसे जुड़े क्या विवाद हैं| राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर | Difference between National Song and anthem in Hindi दोस्तो, राष्ट्रिय गीत और राष्ट्रिय गान दोनों में एक बात सामान है की दोनों ही गीत भारतीय आज़ादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं| दोनों ही गीतों ने भारतीय समाज को अपने आत्म सम्मान से जीने के...