Skip to main content

मीठे पानी की मछलियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में| Name of Fresh Water Fish in India in Hindi

मीठे पानी की मछलियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में चित्र (फोटो) सहित | Name of Fresh water fish in India in Hindi and English with picture (Image) | मछली पालन के लिए मीठे पानी की मछलियों के नाम

वैसे तो मीठे पानी में बहुत सी मछलियाँ पाई जाती है| लेकिन हम यहाँ केवल कुछ मुख्य मछलियों के नाम की ही चर्चा करेंगे| इन मछलियों को मत्स्य पालन में भी बहुतायत में प्रयोग किया जाता है|

Fresh Water Fish Name in Hindi and English with Picture | मीठे पानी की मछलियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

आइये विस्तार से भारत की नदियों में पाई जाने वाली मीठे पानी की मुख्य मछलियों की चर्चा करते हैं|

मीठे पानी की मछलियों की सूची हमने इस आधार पर भी बनाई है की इन्हें ज्यादातर खाने के रूप में भी उपयोग किया जाता है और मछली पालन में भी यह मछलियाँ मुख्य रूप से प्रयोग में लाई जाती हैं|

सबसे पहले बात करते हैं इंडियन कार्प की जो बहुतायत में दक्षिण भारत की नदियों में पाई जाती है और मछली पालन में भी मुख्य रूप से इसे ही पाला जाता है|

1. Indian Carp (Indian major Carp)

देसी कार्प (इंडियन कार्प) सबसे ज्यादा पाई जानी वाली मीठे पानी की मछली है| इंडियन कार्प में कई वैरायटी आती है|

मुख्यतः तीन प्रकार की इंडियन कार्प बहुतायत में भारत की नदियों में पाई जाती है|

कतला (Catla), मृगल (Mrigal), रोहू (Labeo rohita, rohu, rui)

यह सभी मछलियाँ ज्यादातर दक्षिण भारत की नदियों में पाई जाती हैं| लेकिन अब पुरे भारत में मछली पालन के रूप में मुख्यतः इंडियन कार्प को ही प्रयोग किया जाता है|

इसके अलावा भी और भी मीठे पानी की मछलियाँ है| आइये एक एक करके सबके बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं|

A) कतला (Catla)


कतला मछली एक मीठे पानी की मछली है| यह मुख्यतः भारतीय महाद्वीप में भारत, नेपाल, मयन्मार, बांग्लादेश और पाकिस्तान में पाई जाती हैं| भारत के बंगाल राज्य में यह बहुत चाव से खाई जाती है|

आन्ध्रप्रदेश की गोदावरी नदी, कृष्णा, गंगा और कावेरी नदी में मुख्य रूप से यह मछली पाई जाती है|

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में यह कई नाम से जानी जाती है|

कतला मछली के अन्य नाम

S.N राज्य नाम

1. असम, बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश कतला

2. उड़ीसा भाखुर

3. पंजाब थरला

4. आन्ध्र बीचा

5. मद्रास थोथा

B) रोहू (Labeo Rohita, Rohu, Rui)


रोहू एक हड्डी युक्त मछली होती है और शाकाहारी है इसलिए इसे मत्स्य पालन में बहुतायत से प्रयोग किया जाता है| 

भारत में उड़ीसा, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम के अतिरिक्त थाईलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी पाई जाती है|

बंगाल में इस मछली से और इसके अण्डों से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं|

पंजाब के लाहोरी व्यंजनों में इसे तल कर इसके पकोड़े बनाए जाते हैं| उड़ीसा के व्यंजन माचा भाजी में रोहू मछली का विशेष महत्त्व है|

C) मृगल (Mrigal)

इंडियन कार्प मछली में यह तीसरी महत्वपूर्ण मछली है जिसे बहुतायत से मत्स्य पालन में प्रयोग किया जाता है| यह भारत के अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग नाम से जानी जाती है|

जैसे बिहार में नैनी, बंगाल असाम में म्रगल, उड़ीसा में मिरिकली और आंध्रप्रदेश में मेरिमीन, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसे नरेन् कहते हैं|

2. हिलसा (Hilsa, ilish, Pulasa)

हिलसा मछली पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, असाम और आन्ध्र प्रदेश में पाई जाती है| बंगाल की पद्मा नदी में यह मछली काफी मात्रा में मिलती है|

यह बहुत मंहगी मछली है, आंध्र प्रदेश में हिलसा, पुलासा मछली के नाम से जानी जाती है| पुलासा मछली आन्ध्र प्रदेश की गोदावरी नदी में पाई जाती है|

यह भी पढ़ें - पानी के जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में चित्र सहित

3. टोर टोर - महासीर (Tor Tor - Mahseer)


टोर टोर मछली महसीर और गोल्डन महसीर के नाम से जानी जाती है| यह एक गेम और फ़ूड फिश है| यह मछली वायनाद, काली नदी, सरदा नदी और हिमालयन नदी में पाई जाती है|

4. कजुली (Kajuli - Ailia Coila)


कजली मछली को अंग्रेजी में एलिया कोइला (Ailia Coila) बोलते हैं| इसके अलावा यह गंगा नदी और इसकी सहायक नदियों में पायें जाने के कारण गंगेटिक एलिया (Gangetic ailia) भी इसे बोला जाता है|

यह मछली बांग्लादेश, भारत, नेपाल और पाकिस्तान में पाई जाती है और इसकी लम्बाई करीब 30 सेंटीमीटर ( 12 इंच) तक हो सकती है|

5. तिलापिया (Tilapia - Cichilid Fish)


तिलापिया एक मीठे पानी की मछली है| लेकिन मूलतः यह भारत में नहीं पाई जाती है| यह मछली अफ़्रीकी देशों की नदियों और तालाबों में मुख्यतः मिलती है| 

जैसे की यह शाकाहारी है और तेजी से बड़ी हो जाती है इसलिए इसे मछली पालन के व्यवसाय में पाला जाता है|

इस तरह से यह पुरे विश्व में अब यह मछली खाने के लिहाज से स्वादिष्ट होने के कारण पुरे विश्व में उपलब्ध है|

भारतीय न होने के बाबजूद भी अब इसे यहाँ भी बहुतायत में चाव से खाया जाता है|

6. रानी (Rani - Pink Perch)


रानी मछली जिसे पिंक पर्च के नाम से भी जाना जाता है| इसका आकार छोटा होता है| ज्यादातर इस मछली तो भुन कर खाया जाता है| इस मछली का स्वाद शानदार होता है| 

इसमें DHA की मात्रा सभी मछलियों में सबसे ज्यादा होती है|

इसके अलावा इसमें प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा और फैट बहुत कम होता है|

7. कालबासु (Calbasu - Labeo Calbasu)


कालबासु मछली एक मीठे पानी की मछली है| इसे अंग्रेजी में ओरंगेफिन लाबियो (orangefin labeo) के नाम से जाना जाता है| यह फिश कार्प फॅमिली से ही ताल्लुक रखती है| 

यह दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया में नदियों और तालाबों में खूब देखने को मिल जाती है|

अभी पुरे भारत में मछली पालन में इसका प्रयोग किया जाता है|

8. टेंगरा (Tengra - Mystus Tengara)


टेंगरा (Tengra) और तेंगना एक छोटे आकार की कैटफ़िश है| यह मछली ज्यादातर बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बंगाल में पायी जाती है| इस मछली की बंगाली रेसिपी तंगरा माछेर झाल बहुत प्रसिद्द है|

9. करिमीन (Karimeen - Green Chromide)


करिमीन एक मीठे पानी की मछली है| यह सिचिलिद फिश (cichilid fish) फॅमिली से है| 

यह दक्षिण भारत और श्री लंका की नदियों के डेल्टा में बहुतायत में पाई जाती है| इस मछली को कई नामों से जाना जाता है|

यह एक हरे रंग की मछली है|

जैसे - पर्ल स्पॉट सिच्लिद (Pearlspot cichild), बेनदेड पर्लस्पॉट (banded pearlspot) और स्ट्राइपड क्रोमाइड (striped chromide)| केरल में इसे करिमीन के नाम से जाना जाता है|

गोवा में इसे कलुन्दर (Kalundar) और श्री लंका में इसे कोरालिया (Koraliya) के नाम से जाना जाता है|

10. मगुर (Magur - Walking Catfish)


मगुर एक कैटफ़िश है| यह जमीन पर भी कई घंटे जिन्दा रह सकती है| यह गीली मिटटी में आसानी से रह लेती है| यह मछली महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और असम में बहुतायत में पसंद की जाती है|

11. वल्लागो अटटू (Wallago Attu)



यह मछली हेलिकॉप्टर फिश के नाम से भी जानी जाती है| इसके अलवा इसे इंडियन सरेंग (Indian Sareng) भी बोला जाता है| यह ज्यादातर बड़ी नदियों और झीलों में पायी जाती है|

12. वाम (Vaam - River Eel)


वाम मछली को इंडियन मोत्त्लेद इल और इंडियन लॉन्ग फिन इल के नाम से भी जाना जाता है| यह मीठे पानी की नदियों की तलहटी में रहती है| यह ज्यादातर पुरे भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती है|

13. पाबडा (Pabda Fish - Ompok)


पबडा मछली भी एक मीठे पानी की मछली है| यह बंगाल में बहुत प्रसिद्द है| 

यहाँ पाबडा माछेर सोर्शे झाल के नाम से इस मछली से एक प्रसिद्द व्यंजन बनाया जाता है|

14. ट्राउट (Trout - Rainbow Trout)


ट्राउट मछली हिमालयन क्षेत्र में पाई जाती है| यह भी एक मीठे पानी की मछली है| 

हिमालय के कई क्षेत्रों में इस फिश को पकड़ना वर्जित है|

कई इलाकों में आप फिशिंग कर सकते हैं लेकिन आपको मछली पकड़ने के बाद उसे दुबारा से पानी में छोड़ना पड़ेगा|

15. कोकिला और गार्फिश (Kokila Garfish - Xenentodon Cancila)


कोकिला मछली को फ्रेश वाटर गार्फिश के नाम से भी जाना जाता है| 

यह भारत के समुद्र के इलाके के पास की नदियों, झीलों और खारे और गंदे पानी में पाई जाती है|

इसकी लम्बी तीखी चोंच वाले मुंह के कारण इसे नीडल फिश के नाम से भी जाना जाता है|

16. चन्ना स्त्रीअता (Channa Striata - Snakehea)


चन्ना सत्रिअता और स्नेक हेड पश्चिम बंगाल और केरल में बहुत प्रसिद्द है| स्नेक हेड फिश करी केरल में एक प्रसिद्द व्यंजन है| अभी यह पुरे भारत में उपलब्ध है|

17. रीता मछली (Rita fish)


रीता भी एक मीठे पानी की मछली है| यह कुछ कुछ कैटफ़िश फॅमिली की फिश है| यह दक्षिण एशिया में ज्यादातर पाई जाती है| इसकी लम्बाई 150 सेंटीमीटर तक हो सकती है| 

यह पानी की तलहटी में रहना ज्यादा पसंद करती है|

इसका मुख्य भोजन छोटी मछलियाँ, कीड़े और मोल्लुस्क्स हैं|

बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में यह उपलब्ध है|

यह भी पढ़ें

आप ऊपर menu में जाकर KG class की केटेगरी में सभी तरह के नाम हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ सकते हैं| 

हमने सभी तरह के जानवरों, पेड़ों, पक्षियों, फलों, सब्जियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में सही चित्र के साथ समझाएं|

बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लिए यह एक बेहतर ज्ञान वर्धक श्रोत है|

Comments

Popular posts from this blog

Chanakya Niti Chapter 8 Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय अर्थ सहित

Chanakya Niti eighth chapter 8 shlokas meaning in Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित Chanakya Niti Chapter 8 in Hindi English | चाणक्य निति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित संस्कृत श्लोक - 1 अधमा धनमिच्छन्ति धनं मानं च मध्यमाः। उत्तमा मानमिच्छन्ति मानो हि महतां धनम्।।1।। दोहा - 1 अधम धनहिं को चाहते, मध्यम धन अरु मान । मानहि धन है बडन को, उत्तम चहै मान ।।1।। हिंदी अर्थ:- चाणक्य यहाँ मनुष्य के तीन प्रकार के बारे में बताते हुए कहते हैं, अधम प्रकार के मनुष्य सिर्फ धन की इच्छा रखते हैं, वे धन अर्जन के लिए किसी भी युक्ति का प्रयोग कर सकते हैं| माध्यम प्रकार के लोग धन और मान दोनों की इच्छा रखते हैं, ऐसे लोग धन तो चाहते हैं लेकिन समान के साथ| लेकिन उत्तम प्रकार के लोग सिर्फ मान और सम्मान की इच्छा रखते हैं इनके लिए धन का कोई मोल नहीं होता हैं| मान सम्मान ही इनका धन है| English Meaning:- Low class Human desire wealth; middle class, both wealth and respect, but the noble, desire honour only, for them honour is the noble man's true wealth. संस्कृत श्लोक - 2 इक...

सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning

 सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | नासत्यवादिनः सख्यं न पुण्यं न यशो भुवि। दृश्यते नापि कल्याणं कालकूटमिवाश्नतः।। हिंदी अर्थ:- कलाकूट पीने वाले की तरह असत्य बोलने वाले को इस संसार में कोई यश, पुण्य, यश या कल्याण नहीं मिलता। सत्येन रक्ष्यते धर्मो विद्याऽभ्यासेन रक्ष्यते । मृज्यया रक्ष्यते रुपं कुलं वृत्तेन रक्ष्यते ॥ हिंदी अर्थ:- धर्म का रक्षण सत्य से, विद्या का अभ्यास से, रुप का सफाई से, और कुल का रक्षण आचरण करने से होता है । ये वदन्तीह सत्यानि प्राणत्यागेऽप्युपस्थिते । प्रमाणभूता भूतानां दुर्गाण्यतितरन्ति ते ॥ हिंदी अर्थ:- प्राणत्याग की परिस्थिति में भी जो सत्य बोलता है, वह प्राणियों में प्रमाणभूत है । वह संकट पार कर जाता है । सत्येन धार्यते पृथ्वी सत्येन तपते रविः । सत्येन वायवो वान्ति सर्वं सत्ये प्रतिष्ठितम् ॥ हिंदी अर्थ:- सत्य से पृथ्वी का धारण होता है, सत्य से सूर्य तपता है, सत्य से पवन चलता है । सब सत्य पर आधारित है । सत्यमेव व्रतं यस्य दया दीनेषु सर्वदा। कामक्रोधौ वशे यस्य स साधुः – क...

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में क्या अंतर है | Difference between National Song and anthem in Hindi

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर क्या है| | What is the difference between national song and national anthem in Hindi | दोस्तो, आपने सुना होगा कई बार हमारे देश में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के बारे में विवाद उत्पन्न होते रहते हैं| मुस्लिम समाज और कुछ झूठे सेक्युलर लोग एक तरफ खड़े हो जाते हैं और भारत देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गीत वन्दे मातराम का विरोध करते हैं| ये लोग कहते हैं हम भारत के राष्ट्रिय गान (जन गन मन) का तो समर्थन करते हैं लेकिन राष्ट्रिय गीत (वन्दे मातरम्) को नहीं गायेंगे. यह सब देख कर आपके मन में भी विचार आता होगा की ऐसा क्या अंतर है दोनों में| आज हम इसी के वारे में विचार से चर्चा करेंगे की राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में ऐसा क्या अंतर है और इनसे जुड़े क्या विवाद हैं| राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर | Difference between National Song and anthem in Hindi दोस्तो, राष्ट्रिय गीत और राष्ट्रिय गान दोनों में एक बात सामान है की दोनों ही गीत भारतीय आज़ादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं| दोनों ही गीतों ने भारतीय समाज को अपने आत्म सम्मान से जीने के...