Skip to main content

पिता पर संस्कृत श्लोक अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Father with meaning in Hindi

पिता पर संस्कृत श्लोक अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Father (Dad) with meaning in Hindi | बाप पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित

दोस्तो, पिता का स्थान माँ से भी पहले है| क्योंकि पिता ही संसार के सारे कष्ट सहकर पुरे अ]परिवार का पालन करता है|

हमारे हिन्दू धर्म ग्रंथों में पिता की महिमा का बहुत श्रधा पूर्वक गुणगान किया गया है|

पिता पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित

आइये शास्त्रों के संस्कृत श्लोक जानते हैं जिनमे पिता का गुणगान किया गया है|

पिता धर्मः पिता स्वर्गः पिता हि परमं तपः।

पितरि प्रीतिमापन्ने प्रीयन्ते सर्वदेवताः॥

हिंदी अर्थ:- पिता ही धर्म है, पिता ही स्वर्ग है और पिता ही सबसे श्रेष्ठ तपस्या है। पिता के प्रसन्न हो जाने पर सारे देवता प्रसन्न हो जाते हैं।

जनिता चोपनेता च यस्तु विद्यां प्रयच्छति

अन्नदाता भयत्राता पञ्चैते पितरः स्मृताः

हिंदी अर्थ:- वह जो हमें जन्म देते हैं, वह जो हमें ज्ञान का मार्ग दिखातें हैं, विधा प्रदान करतें हैं, वह जो अन्नदाता हैं, भय से रक्षा करते हैं यह पाँचों गुण पिता के हैं अर्थात एक बालक के लिए एक पिता ही है जो जीवन में सब कुछ प्रदान करता है व उसे अच्छा जीवन देता है।

सर्वतीर्थमयी माता सर्वदेवमयः पिता

मातरं पितरं तस्मात् सर्वयत्नेन पूजयेत्

हिंदी अर्थ:- मनुष्य के लिये उसकी माता सभी तीर्थों के समान है तथा पिता सभी देवताओं के समान पूजनीय होते हैं अतः उसका यह परम् कर्तव्य है कि वह् उनका यत्नपूर्वक आदर और सेवा करे।

पितृन्नमस्ये निवसन्ति साक्षाद्ये देवलोकेऽथ महीतलेवा ॥

तथान्तरिक्षे च सुरारिपूज्यास्ते वै प्रतीच्छन्तु मयोपनीतम् ॥

हिंदी अर्थ:- मैं अपने पिता के सामने झुकता हूँ, जिसमें सभी लोकों के सभी देवता निवास करते हैं, सही मायने में वह मेरे देवता हैं।

पितृन्नमस्ये परमार्थभूता ये वै विमाने निवसन्त्यमूर्त्ताः ॥

यजन्ति यानस्तमलैर्मनोभिर्योगीश्वराः क्लेशविमुक्तिहेतून् ॥

हिंदी अर्थ:- मैं अपने पिता के सामने झुकता हूँ, जो परमार्थ के निराकार आड़ में रहते हैं, जिन्हें सभी संघर्षों (संसार) से मुक्ति के लिए दोषहीन योगियों द्वारा पूजा जाता है।

पितृन्नमस्येदिवि ये च मूर्त्ताः स्वधाभुजः काम्यफलाभिसन्धौ ॥

प्रदानशक्ताः सकलेप्सितानां विमुक्तिदा येऽनभिसंहितेषु ॥

हिंदी अर्थ:- मैं अपने पिता को नमन करता हूँ जो सभी देवताओं का प्रत्यक्ष रूप हैं, जो मेरी सभी आकांक्षाओं को पूर्ण करते हैं। 

मेरे पिता मेरे हर संकल्प को सिद्ध करने में मेरे आदर्श हैं, जो मेरी कठिनाइयों एवं चिंताओं से मुझे मुक्त करते हैं ऐसे प्रभु के रूप में विघ्नहर्ता को प्रणाम करता हूँ।

यतः मूलम् नरः पश्येत् प्रादुर्भावम् इह आत्मनः |

कथम् तस्मिन् न वर्तेत प्रत्यक्षे सति दैवते ||

हिंदी अर्थ:- जब मनुष्य की स्वयं की उत्पत्ति के मूल में ही पिता हैं तब वह पिता के रूप में विद्यमान साक्षात भगवान को ही क्यों नहीं पूजता है।

सत्यं माता पिता ज्ञानं धर्मो भ्राता दया सखा।

शान्ति: पत्नी क्षमा पुत्र: षडेते मम बान्धवा:॥

हिंदी अर्थ:- सत्य मेरीं माता के समान है, ज्ञान मेरे पिता के समान है, धर्म मेरे भाई के समान है, दया मेरे मित्र के समान है तथा शान्ति मेरे पत्नी के समान है, क्षमाशीलता मेरे पुत्र के समान है | इस प्रकार ये 6 गुण (लोग ) ही मेरे निकट संबन्धी हैं |

पितृभिः ताड़ितः पुत्रः शिष्यस्तु गुरुशिक्षितः

धनाहतं स्वर्ण च जायते जनमण्डनम।

हिंदी अर्थ:- पिता द्वारा डांटा गया पुत्र, गुरु के द्वारा शिक्षित किया गया शिष्य सुनार के द्वारा हथौड़े से पीटा गया सोना, ये सब आभूषण ही बनते हैं।

यन्मातापितरौ वृत्तं तनये कुरुतः सदा

न सुप्रतिकारं तत्तु मात्रा पित्रा च यत्कृतम्

हिंदी अर्थ:- माता पिता अपने बच्चों के लिए जो भी करते हैं उसे कभी भी उऋण या चुकाया नहीं जा सकता।

पिता मूर्त्ति: प्रजापते

हिंदी अर्थ:- पिता पालन करने वाला होने के कारण प्रजापति अर्थात राजा व ईश्वर का ही मूर्तिरूप है।

Comments

Popular posts from this blog

Chanakya Niti Chapter 8 Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय अर्थ सहित

Chanakya Niti eighth chapter 8 shlokas meaning in Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित Chanakya Niti Chapter 8 in Hindi English | चाणक्य निति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित संस्कृत श्लोक - 1 अधमा धनमिच्छन्ति धनं मानं च मध्यमाः। उत्तमा मानमिच्छन्ति मानो हि महतां धनम्।।1।। दोहा - 1 अधम धनहिं को चाहते, मध्यम धन अरु मान । मानहि धन है बडन को, उत्तम चहै मान ।।1।। हिंदी अर्थ:- चाणक्य यहाँ मनुष्य के तीन प्रकार के बारे में बताते हुए कहते हैं, अधम प्रकार के मनुष्य सिर्फ धन की इच्छा रखते हैं, वे धन अर्जन के लिए किसी भी युक्ति का प्रयोग कर सकते हैं| माध्यम प्रकार के लोग धन और मान दोनों की इच्छा रखते हैं, ऐसे लोग धन तो चाहते हैं लेकिन समान के साथ| लेकिन उत्तम प्रकार के लोग सिर्फ मान और सम्मान की इच्छा रखते हैं इनके लिए धन का कोई मोल नहीं होता हैं| मान सम्मान ही इनका धन है| English Meaning:- Low class Human desire wealth; middle class, both wealth and respect, but the noble, desire honour only, for them honour is the noble man's true wealth. संस्कृत श्लोक - 2 इक...

सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning

 सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | नासत्यवादिनः सख्यं न पुण्यं न यशो भुवि। दृश्यते नापि कल्याणं कालकूटमिवाश्नतः।। हिंदी अर्थ:- कलाकूट पीने वाले की तरह असत्य बोलने वाले को इस संसार में कोई यश, पुण्य, यश या कल्याण नहीं मिलता। सत्येन रक्ष्यते धर्मो विद्याऽभ्यासेन रक्ष्यते । मृज्यया रक्ष्यते रुपं कुलं वृत्तेन रक्ष्यते ॥ हिंदी अर्थ:- धर्म का रक्षण सत्य से, विद्या का अभ्यास से, रुप का सफाई से, और कुल का रक्षण आचरण करने से होता है । ये वदन्तीह सत्यानि प्राणत्यागेऽप्युपस्थिते । प्रमाणभूता भूतानां दुर्गाण्यतितरन्ति ते ॥ हिंदी अर्थ:- प्राणत्याग की परिस्थिति में भी जो सत्य बोलता है, वह प्राणियों में प्रमाणभूत है । वह संकट पार कर जाता है । सत्येन धार्यते पृथ्वी सत्येन तपते रविः । सत्येन वायवो वान्ति सर्वं सत्ये प्रतिष्ठितम् ॥ हिंदी अर्थ:- सत्य से पृथ्वी का धारण होता है, सत्य से सूर्य तपता है, सत्य से पवन चलता है । सब सत्य पर आधारित है । सत्यमेव व्रतं यस्य दया दीनेषु सर्वदा। कामक्रोधौ वशे यस्य स साधुः – क...

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में क्या अंतर है | Difference between National Song and anthem in Hindi

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर क्या है| | What is the difference between national song and national anthem in Hindi | दोस्तो, आपने सुना होगा कई बार हमारे देश में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के बारे में विवाद उत्पन्न होते रहते हैं| मुस्लिम समाज और कुछ झूठे सेक्युलर लोग एक तरफ खड़े हो जाते हैं और भारत देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गीत वन्दे मातराम का विरोध करते हैं| ये लोग कहते हैं हम भारत के राष्ट्रिय गान (जन गन मन) का तो समर्थन करते हैं लेकिन राष्ट्रिय गीत (वन्दे मातरम्) को नहीं गायेंगे. यह सब देख कर आपके मन में भी विचार आता होगा की ऐसा क्या अंतर है दोनों में| आज हम इसी के वारे में विचार से चर्चा करेंगे की राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में ऐसा क्या अंतर है और इनसे जुड़े क्या विवाद हैं| राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर | Difference between National Song and anthem in Hindi दोस्तो, राष्ट्रिय गीत और राष्ट्रिय गान दोनों में एक बात सामान है की दोनों ही गीत भारतीय आज़ादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं| दोनों ही गीतों ने भारतीय समाज को अपने आत्म सम्मान से जीने के...