Skip to main content

जीवन पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit shlokas on life with Hindi meaning

 जीवन पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit shlokas on life with Hindi meaning


वाणी रसवती यस्य,यस्य श्रमवती क्रिया।

लक्ष्मी : दानवती यस्य,सफलं तस्य जीवितं।।

हिंदी अर्थ – जिस मनुष्य की वाणी मीठी हो, जिसका काम परिश्रम से भरा हो, जिसका धन दान करने में प्रयुक्त हो, उसका जीवन सफ़ल है।

परस्वानां च हरणं परदाराभिमर्शनम्।

सचह्रदामतिशङ्का च त्रयो दोषाः क्षयावहाः।।

हिंदी अर्थ– दूसरों के धन का अपहरण, पर स्त्री के साथ संसर्ग और अपने हितैषी मित्रों के प्रति घोर अविश्वास ये तीनों दोष जीवन का नाश करने वाले हैं।

मूर्खशिष्योपदेशेन दुष्टास्त्रीभरणेन च।

दुःखितैः सम्प्रयोगेण पण्डितोऽप्यवसीदति।।

हिंदी अर्थ– मुर्ख शिष्यों को पढ़ाकर, दुष्ट स्त्री के साथ अपना जीवन बिताकर, रोगियों और दुखियों के साथ रहकर विद्वान भी दुखी हो जाता है।

सर्वे क्षयान्ता निचयाः पतनान्ताः समुच्छ्रयाः।

संयोगा विप्रयोगान्ता मरणान्तं च जीवितम्।।

हिंदी अर्थ– सभी प्रकार के संग्रह का अंत क्षय है। बहुत ऊंचे चढ़ने के अंत नीचे गिरना है। संयोग का अंत वियोग है और जीवन का अंत मरण है।

अष्टौ गुणाः पुरुषं दीपयन्ति,

प्रज्ञा च कौल्यं च दमः श्रुतं च।

पराक्रमश्चाबहुभाषिता च,

दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च।।

हिंदी अर्थ:- बुद्धिमत्ता, अच्छे कुल में जन्म, इंद्रियों पर संयम, शास्त्रों का ज्ञान, वीरता, मितभाषण, यथाशक्ति दान और कृतज्ञता। ये आठ गुण मानव के जीवन को उज्जवल करते हैं।

जीवितं क्षणविनाशिशाश्वतं किमपि नात्र।

हिंदी अर्थ:- यह जीवन क्षणभंगुर है यहाँ कुछ भी शाश्वत नहीं है।

जीवितं बुबुप्रायम्

हिंदी अर्थ:- जीवन जल के बुलबुले की तरह क्षणभंगुर है

नदाक्षिण्यं न सौशील्यं न कीर्तिः

न सेवा नो दया कि जीवनं ते।

हिंदी अर्थ:- न दान है। न सुशीलता है। न सेवा है| नदया है। तो तुम्हारा जीवन क्या है?

एति जीवन्तमानन्दो नरं वर्षशतादपि।

हिंदी अर्थ:- यदि मनुष्य जीवित रहे तो सौ वर्ष के बाद भी उसे आनन्द लाभ होता है।

जीविताशा बलवती धनाशा दुर्बला मम्।।

हिंदी अर्थ:- मेरी जीवन की आशा बलवती है, परन्तु धन की आशा दुर्लभ है।

विकृतिर्जीवितमुच्यते बुधैः।।

हिंदी अर्थ:- बुद्धिमान ने जीवन को विशिष्ट कृतिका है|

जीवचक्रं भ्रमत्येवं मा धैर्यात्प्रच्युतो भव।

हिंदी अर्थ:- जीवन का चक्र ऐसे ही चलता है, इसलिए तुम धैर्य मत छोड़ो।

जीवितं बुबुदप्रायम्।

हिंदी अर्थ:- जीवन तो जल के बुलबुले की तरह नश्वर है

परंतु मृत्युरामृतं न एतु|

हिंदी अर्थ:- हमसे मृत्यु दूर भागे और हमे अमरता मिले|

मत्तांगनापांगलोलं हि जीवितम्।।

हिंदी अर्थ:- जीवन मतवाली कामिनी के नेत्र की चितवन के समान चञ्चल होता है।

समाप्तिं गते नाटके जीवनाख्ये

यदान्तमाप्नोति तदा न किञ्चित्।

न वित्तं न रूपंन वर्णो न जातिः

सर्वं तदैकम्, मनुष्यः शरीरम्।

हिंदी अर्थ:- जीवन रूपी नाटक के समाप्त हो जाने पर जब अंत आता है तो कुछ नहीं रहता ना धन रूप रंग जाती यह मनुष्य यह शरीर सब एक रूप हो जाता है

यो मृषा सज्जनानां हि वावद्यते

वत्स नक्तं दिवा यो विचञ्चूर्यते।

दुर्जनानां सकाशं च सासद्यते

जीवनं मृत्युतुल्यं हि तस्योद्यते।

हिंदी अर्थ:- सत्पुरुषों से जो असत्य कहे, संग करे जो असत्पुरुषों का || व अहर्निश भ्रमण करे, है जीवन मृत्यु-तुल्य उसका ||

मुखे मधु ते मनसि ते कालकूटः

तृणावृतकूपरे! किं जीवनम् ते

हिंदी अर्थ:- हे तृण आच्छादित कूप! है जीवन क्या तेरा| सदा मुख में मधु रहे मन में कालकूट विष तेरे

प्रहास एव जीवनं विकास एव जीवनम्।

प्रकाश एव जीवनं रविर्दिशत्ययं मुदा।।

हिंदी अर्थ:- मुदित होकर सूर्य देता है यह सन्देश प्रसन्नता, कर्तव्य, विकास, यही है जीवन का प्रकाश

नो चेज्जातस्य वैफल्यं कास्य हानिरितिः परा।

हिंदी अर्थ:- जीवन की विफलता से बढ़कर क्या हानि हो सकती है?

नष्टा नष्टा पुनर्नष्टा सष्टिरद्यापिजीवति।

दर्श दर्शमिदं मन्ये जीवितेन जिता मृतिः।।

हिंदी अर्थ:- अनेकों बार नष्ट होने के बावजूद सृष्टि अभी तक जीवित है यह देख देख कर यह सोचता हूं कि जीवन ने निश्चय ही मृत्यु को जीत लिया है|

न दाक्षिण्यं न सौशील्यं न कीर्तिः

नसेवा नो दया किं जीवनं ते।

हिंदी अर्थ:- नदान है न सुशीलता है न सेवा है न दया है तो तुम्हारा जीवन क्या है?

धिगस्तु खलु मानुष्यं धिगस्तु परवश्यताम्।

न शक्यं यत्परित्यक्तमात्मच्छेन्देनजीवितम्।।

हिंदी अर्थ:- मनुष्य जीवन को धिक्कार है परवशता को धिक्कार है यहां कोई भी अपने आप अपना जीवन त्यागने में समर्थ नहीं है|

स जीवति गुणो यस्य धर्मो यस्य स जीवति।

गुणधर्मविहिनो यो जीवनं तस्य निष्फलम्।।

हिंदी अर्थ:- गुण धर्म है जिसमें जीवन उसका सफल है। न हो ये गुण जिसमें जीवन उसका विफल है

जीवने यस्य जीवन्ति मित्राणीष्टाः सबान्धवाः।

सफलं जीवितं तस्य आत्मार्थे को न जीवति।।

हिंदी अर्थ:- स्वार्थ छोड़ परार्थ जीये जीवन उसका सफल है| मित्र, इष्टजन, बन्धु-बान्धव जिस पर जीवन जीते हो ||

नन्दन्त्युदित आदित्ये नन्दन्त्यस्तमिते रवौ।

आत्मनो नानाबुध्न्ते मनुष्या जीवितक्षयम्।।

हिंदी अर्थ:- मनुष्य सूर्योदय पर आनंदित होते हैं सूर्यास्त पर आनंद मनाते हैं उनका जीवन बितता जा रहा है व इसे नहीं समझते।

Comments

Popular posts from this blog

Chanakya Niti Chapter 8 Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय अर्थ सहित

Chanakya Niti eighth chapter 8 shlokas meaning in Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित Chanakya Niti Chapter 8 in Hindi English | चाणक्य निति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित संस्कृत श्लोक - 1 अधमा धनमिच्छन्ति धनं मानं च मध्यमाः। उत्तमा मानमिच्छन्ति मानो हि महतां धनम्।।1।। दोहा - 1 अधम धनहिं को चाहते, मध्यम धन अरु मान । मानहि धन है बडन को, उत्तम चहै मान ।।1।। हिंदी अर्थ:- चाणक्य यहाँ मनुष्य के तीन प्रकार के बारे में बताते हुए कहते हैं, अधम प्रकार के मनुष्य सिर्फ धन की इच्छा रखते हैं, वे धन अर्जन के लिए किसी भी युक्ति का प्रयोग कर सकते हैं| माध्यम प्रकार के लोग धन और मान दोनों की इच्छा रखते हैं, ऐसे लोग धन तो चाहते हैं लेकिन समान के साथ| लेकिन उत्तम प्रकार के लोग सिर्फ मान और सम्मान की इच्छा रखते हैं इनके लिए धन का कोई मोल नहीं होता हैं| मान सम्मान ही इनका धन है| English Meaning:- Low class Human desire wealth; middle class, both wealth and respect, but the noble, desire honour only, for them honour is the noble man's true wealth. संस्कृत श्लोक - 2 इक...

सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning

 सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | नासत्यवादिनः सख्यं न पुण्यं न यशो भुवि। दृश्यते नापि कल्याणं कालकूटमिवाश्नतः।। हिंदी अर्थ:- कलाकूट पीने वाले की तरह असत्य बोलने वाले को इस संसार में कोई यश, पुण्य, यश या कल्याण नहीं मिलता। सत्येन रक्ष्यते धर्मो विद्याऽभ्यासेन रक्ष्यते । मृज्यया रक्ष्यते रुपं कुलं वृत्तेन रक्ष्यते ॥ हिंदी अर्थ:- धर्म का रक्षण सत्य से, विद्या का अभ्यास से, रुप का सफाई से, और कुल का रक्षण आचरण करने से होता है । ये वदन्तीह सत्यानि प्राणत्यागेऽप्युपस्थिते । प्रमाणभूता भूतानां दुर्गाण्यतितरन्ति ते ॥ हिंदी अर्थ:- प्राणत्याग की परिस्थिति में भी जो सत्य बोलता है, वह प्राणियों में प्रमाणभूत है । वह संकट पार कर जाता है । सत्येन धार्यते पृथ्वी सत्येन तपते रविः । सत्येन वायवो वान्ति सर्वं सत्ये प्रतिष्ठितम् ॥ हिंदी अर्थ:- सत्य से पृथ्वी का धारण होता है, सत्य से सूर्य तपता है, सत्य से पवन चलता है । सब सत्य पर आधारित है । सत्यमेव व्रतं यस्य दया दीनेषु सर्वदा। कामक्रोधौ वशे यस्य स साधुः – क...

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में क्या अंतर है | Difference between National Song and anthem in Hindi

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर क्या है| | What is the difference between national song and national anthem in Hindi | दोस्तो, आपने सुना होगा कई बार हमारे देश में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के बारे में विवाद उत्पन्न होते रहते हैं| मुस्लिम समाज और कुछ झूठे सेक्युलर लोग एक तरफ खड़े हो जाते हैं और भारत देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गीत वन्दे मातराम का विरोध करते हैं| ये लोग कहते हैं हम भारत के राष्ट्रिय गान (जन गन मन) का तो समर्थन करते हैं लेकिन राष्ट्रिय गीत (वन्दे मातरम्) को नहीं गायेंगे. यह सब देख कर आपके मन में भी विचार आता होगा की ऐसा क्या अंतर है दोनों में| आज हम इसी के वारे में विचार से चर्चा करेंगे की राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में ऐसा क्या अंतर है और इनसे जुड़े क्या विवाद हैं| राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर | Difference between National Song and anthem in Hindi दोस्तो, राष्ट्रिय गीत और राष्ट्रिय गान दोनों में एक बात सामान है की दोनों ही गीत भारतीय आज़ादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं| दोनों ही गीतों ने भारतीय समाज को अपने आत्म सम्मान से जीने के...