Skip to main content

What is Spleen in Hindi | function, Location & problems

what is Spleen in Hindi | spleen function (work) location problems in Hindi | तिल्ली (प्लीहा) क्या है और इसके कार्य

Spleen शरीर का एक ऐसा अंग है जो सभी Vertebrates (रीड की हड्डी वाले जानवर) में पाया जाता है| यह अंग मानव शरीर में मुट्ठी के आकार का होता है|

सरल भाषा में कहें इस अंग का काम ब्लड (खून) को साफ़ करना होता है| लेकिन खून को साफ करने के अलावा भी इसके अन्य कार्य हैं आगे विस्तार से चर्चा करेंगे|

Anatomy (शारीरिक सरंचना):-

जैसा की हमने ऊपर बताया इसका आकर लगभग मानव मुट्ठी (fist) जैसा होता है, रंग बेंगनी| यह हमारे शरीर में diaphragm(मध्यपट) के बायें हिस्से के निचे स्थित होती है|

यह अंग करीब करीब मानव शरीर की 9वी, 10वीं और 11वीं पसली के निचे स्थित होता है|

इसकी सतह चिकनी और आकार उत्तल (Convex) होता है और इसका मुह मानव शरीर के diaphragm की तरफ रहता है|

what is spleen in hindi

जैसा की आप ऊपर छायाँ चित्र में देख सकते हैं| इसका पीछे का हिस्सा एक ridge (उभाड) के द्वारा दो भागों में विभाजित होता है|

आतंरिक पेट का हिस्सा (An Interior gastric portion) और पीछे का गुर्दे का हिस्सा ( Posterior renal portion) इसके दो भाग हैं|

what is spleen in hindi

इसका gastric हिस्सा concave आकार का होता है, और stomach (पेट) की पीछे की दीवार को touch करता है||

इसका निचे का हिस्सा अग्न्याशय (pancreas) की पूंछ को touch करता है| इसका renal surface लगभग समतल आकार का, gastric surface से थोडा छोटा होता है|

what is spleen in hindi

इसका एक भाग बायें हाथ की किडनी और अधिवृक्क ग्रंथि (adrenal gland) के touch में रहता है|

Measurements(माप):-

स्वस्थ मानव शरीर में spleen की लम्बाई करीब 7 सेंटीमीटर से 14 सेंटीमीटर तक होती है| इसका वजन लगभग 150 ग्राम से 200 ग्राम तक होता है|

Blood Supply:-

spleen के बिलकुल बीच में एक दरार रहती है जिसे hilum कहते है| इससे Gastrosplenic ligament जुड़े रहते हैं|

इस दरार से splenic artery (यह ऑक्सीजन से युक्त खून spleen तक लेके आती है) और splenic vein (यह

कार्बनडाइऑक्साइड युक्त खून spleen से लेके जाती हैं|) जुडी रहती हैं|

इसके अन्दर lymphatic vessels और nerves (लसिका तंत्रिकायें) के लिए भी अलग स्थान होता है|

Spleen, Lymphetic System (लसिका तंत्र) का एक हिस्सा होता है| इसका मुख्य कार्य खून को साफ़ करना और कीटाणुओं को मारना होता है

Functions of Spleen in Hindi


what is spleen in hindi

Spleen (तिल्ली) में 2 एरिया होते हैं जिन्हें लाल पल्प (Red Pulp) और सफेद पल्प (white Pulp) कहा जाता है| आप ऊपर दिए गए चित्र से बेहतर समझ पायेंगे||

इन दोनों क्षत्रों के अलग कार्य होते हैं|

Red Pulp Function:-

Red Pulp लाल रक्त कणिकाओं को शुद्ध करने का कार्य करता हैं| जब spleen में से रक्त एक संकरे रास्ते से होकर निकलता है|

स्वस्थ रक्त कणिका आसानी से इस संकरे रास्ते को पार कर लेती हैं लेकिन अस्वस्थ रक्त कणिका यही रह जाती हैं|

spleen में उपस्थित macrophages इन अस्वस्थ रक्त कणिकाओं को तोड़ कर नष्ट कर देते हैं|

macrophages बड़ी white blood cells होती हैं जो अस्वस्थ Red Blood Cells को नष्ट करने में एक्सपर्ट होती हैं|

इन कणिकाओं में उपस्थित आयरन और अन्य महत्वपूर्ण तत्वों को स्टोर कर लेते हैं जो आगे नई red blood cells बनाने में काम आती हैं|

spleen आयरन को ferritin और bilirubin की फॉर्म में स्टोर करके इसे Bone Merrow को ट्रान्सफर कर देती हैं जहाँ हीमोग्लोबिन बनता हैं|

दूसरा इसका कार्य रक्त को स्टोर करना हैं| इस अंग में उपस्थित vessels जरुरत के अनुसार अपने आकर को बड़ा और छोटा कर सकती हैं|

किसी गहरी चोट के समय जब आपके शरीर को रक्त की जरूरत होती है| तो spleen स्टोर किया हुआ रक्त बॉडी को उपलव्ध कराती हैं|

White Pulp Functions:-

White Pulp बाहरी बेक्टेरिया को मारने का कार्य करता है| जब भी हमारे रक्त में कोई बाहरी घातक बेक्टेरिया प्रवेश करता हैं|

Spleen, लसिका तंत्र (Lymph Nodes) के साथ मिलकर एक सफेद रक्त कणिकाओं (lymphocytes) का निर्माण करती हैं|

यह lymphocytes एक स्पेशल एंटीबाडीज प्रोटीन का निर्माण करती हैं जो बेक्टेरिया और वायरस को नष्ट कर देती हैं|

स्वेत रक्त कणिका germs को trap करके संक्रमण (Infection) को भी फेलने से रोकती हैं|

Other Functions:-

spleen Opsonins, properdin, tuftsin जैसे तत्वों का भी निर्माण करता हैं

क्या आप तिल्ली (प्लीहा) के बिना जिन्दा रह सकते हैं:-

वेसे तो spleen एक महत्वपूर्ण अंग है लेकिन यदि यह अंग शरीर में न हो और किसी कारणवश इसे सर्जरी के द्वारा निकलना पड़े तो भी एक इंसान इसके बिना जिन्दा रह सकता हैं|

spleen की अनुपस्तिथि में इसके सारे कार्य लीवर और lymphetic प्रणाली के द्वारा किये जाते हैं| लेकिन इसके बिना आसानी से इन्फेक्शन का खतरा रहता हैं|

इसलिए डॉक्टर मरीज को विशेष एतियाह्त रखने के लिए बोलता हैं| मरीज को हो सकता हैं डेली एक एंटीबायोटिक

टेबलेट भी खानी पड़ सकती है|

Spleen problems and diseases in Hindi:-

तिल्ली से जुडी बीमारियाँ:-

Enlarged Spleen (splenomegaly):-

इस रोग में spleen का आकार बढ़ जाता है, इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कैंसर, blood based leukemias,

thalassemia.

Rupture of Spleen:-

तिल्ली का फट जाना जैसे रोड एक्सीडेंट,

spleen Deflation:-

इस कंडीशन में spleen का आकार 40% तक कम हो जाता है, यह ज्यादा वजन उठाने वाली excercise और hypoxic गैस inhale करने से हो सकता हैं|

Decreased Function:-

इस कंडीशन को Asplenia कहते हैं, इस बीमारी में तिल्ली काम करना बंद कर देती है| यह किसी एक्सीडेंट और

sickle cell anaemia जैसी बिमारियों से हो सकता हैं|

इस बीमारी में रक्त में श्वेत रक्त कणिकाओं और प्लेटलेट्स का प्रवाह ज्यादा हो जाता है| जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है|

साधुवाद:-

दोस्तो हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी| आपको इसमें कोई त्रुटी नज़र आये तो कमेंट में जरूर अवगत करायें|

आपके पास कोई सुझाव हो तो आप हमें viralfactsindia@gmail.com पर भी मेल कर सकते हैं|

आपके अमूल्य सुझाव ही viralfactsindia.com की सफलता की कुंजी हैं|

यह भी पढें:-

एक सफेद धीमा जहर (क्या है अजीनोमोटो और इसके नुकसान)

Comments

Popular posts from this blog

Chanakya Niti Chapter 8 Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय अर्थ सहित

Chanakya Niti eighth chapter 8 shlokas meaning in Hindi English | चाणक्य नीति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित Chanakya Niti Chapter 8 in Hindi English | चाणक्य निति आठवां अध्याय हिंदी इंग्लिश अर्थ सहित संस्कृत श्लोक - 1 अधमा धनमिच्छन्ति धनं मानं च मध्यमाः। उत्तमा मानमिच्छन्ति मानो हि महतां धनम्।।1।। दोहा - 1 अधम धनहिं को चाहते, मध्यम धन अरु मान । मानहि धन है बडन को, उत्तम चहै मान ।।1।। हिंदी अर्थ:- चाणक्य यहाँ मनुष्य के तीन प्रकार के बारे में बताते हुए कहते हैं, अधम प्रकार के मनुष्य सिर्फ धन की इच्छा रखते हैं, वे धन अर्जन के लिए किसी भी युक्ति का प्रयोग कर सकते हैं| माध्यम प्रकार के लोग धन और मान दोनों की इच्छा रखते हैं, ऐसे लोग धन तो चाहते हैं लेकिन समान के साथ| लेकिन उत्तम प्रकार के लोग सिर्फ मान और सम्मान की इच्छा रखते हैं इनके लिए धन का कोई मोल नहीं होता हैं| मान सम्मान ही इनका धन है| English Meaning:- Low class Human desire wealth; middle class, both wealth and respect, but the noble, desire honour only, for them honour is the noble man's true wealth. संस्कृत श्लोक - 2 इक...

सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning

 सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | Sanskrit Shlokas on Truth with Hindi meaning सत्य पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित | नासत्यवादिनः सख्यं न पुण्यं न यशो भुवि। दृश्यते नापि कल्याणं कालकूटमिवाश्नतः।। हिंदी अर्थ:- कलाकूट पीने वाले की तरह असत्य बोलने वाले को इस संसार में कोई यश, पुण्य, यश या कल्याण नहीं मिलता। सत्येन रक्ष्यते धर्मो विद्याऽभ्यासेन रक्ष्यते । मृज्यया रक्ष्यते रुपं कुलं वृत्तेन रक्ष्यते ॥ हिंदी अर्थ:- धर्म का रक्षण सत्य से, विद्या का अभ्यास से, रुप का सफाई से, और कुल का रक्षण आचरण करने से होता है । ये वदन्तीह सत्यानि प्राणत्यागेऽप्युपस्थिते । प्रमाणभूता भूतानां दुर्गाण्यतितरन्ति ते ॥ हिंदी अर्थ:- प्राणत्याग की परिस्थिति में भी जो सत्य बोलता है, वह प्राणियों में प्रमाणभूत है । वह संकट पार कर जाता है । सत्येन धार्यते पृथ्वी सत्येन तपते रविः । सत्येन वायवो वान्ति सर्वं सत्ये प्रतिष्ठितम् ॥ हिंदी अर्थ:- सत्य से पृथ्वी का धारण होता है, सत्य से सूर्य तपता है, सत्य से पवन चलता है । सब सत्य पर आधारित है । सत्यमेव व्रतं यस्य दया दीनेषु सर्वदा। कामक्रोधौ वशे यस्य स साधुः – क...

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में क्या अंतर है | Difference between National Song and anthem in Hindi

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर क्या है| | What is the difference between national song and national anthem in Hindi | दोस्तो, आपने सुना होगा कई बार हमारे देश में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के बारे में विवाद उत्पन्न होते रहते हैं| मुस्लिम समाज और कुछ झूठे सेक्युलर लोग एक तरफ खड़े हो जाते हैं और भारत देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गीत वन्दे मातराम का विरोध करते हैं| ये लोग कहते हैं हम भारत के राष्ट्रिय गान (जन गन मन) का तो समर्थन करते हैं लेकिन राष्ट्रिय गीत (वन्दे मातरम्) को नहीं गायेंगे. यह सब देख कर आपके मन में भी विचार आता होगा की ऐसा क्या अंतर है दोनों में| आज हम इसी के वारे में विचार से चर्चा करेंगे की राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में ऐसा क्या अंतर है और इनसे जुड़े क्या विवाद हैं| राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान में अंतर | Difference between National Song and anthem in Hindi दोस्तो, राष्ट्रिय गीत और राष्ट्रिय गान दोनों में एक बात सामान है की दोनों ही गीत भारतीय आज़ादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं| दोनों ही गीतों ने भारतीय समाज को अपने आत्म सम्मान से जीने के...